पीएम नरेंद्र मोदी ने विजय दिवस पर रूस के राष्ट्रपति पुतिन को दी बधाई

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन को विजय दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर शुभकामनाएं देते हुए शनिवार को कहा कि इस दिवस के स्मरण के अवसर पर भारत, रूस के साथ खड़ा है ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन को विजय दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर शुभकामनाएं देते हुए शनिवार को कहा कि इस दिवस के स्मरण के अवसर पर भारत, रूस के साथ खड़ा है ।मोदी ने अपने ट्वीट में यह भी कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध में हजारों की संख्या में भारतीय सैनिकों ने भी बलिदान दिया था ।

उन्होंने कहा, ‘‘ विजय दिवस की 75वीं वर्षगांठ के स्मरण दिवस पर भारत, रूस के साथ खड़ा है । द्वितीय विश्व युद्ध में हजारों की संख्या में भारतीय सैनिकों ने भी बलिदान दिया था ।’’ मोदी ने कहा, ‘‘ राष्ट्रपति पुतिन और रूस के लोगों को इस अवसर पर गर्मजोशी भरी शुभकामनाएं । ’’ मास्को में पुतिन ने द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी की पराजय की वर्षगांठ के अवसर पर कोविड-19 की वजह से छोटा कार्यकम आयोजित किया ।

स्वास्थ्य से जुड़ी अफवाहों को गृहमंत्री ने किया खारिज, कहा- मुझे कोई बीमारी नहीं, मैं बिलकुल स्वस्थ हूं

Ujjwal Jain