क्या फिर लगेगा Lockdown? सरकार द्वारा बैंकों और बीमा कंपनियों को दिए गए हालिया आदेश बढ़ाई हलचल

Summary :

Modi Govt Order: देश में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर भारत पर भी पड़ रहा है। इसी बीच केंद्र सरकार ने सरकारी बैंकों, बीमा कंपनियों और वित्तीय संस्थानों को खर्च कम करने के लिए कई जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सरकारी संस्थान अब ईंधन और अन्य खर्चों में कटौती करें। यह निर्देश देश के बड़े सरकारी संस्थानों जैसे भारतीय स्टेट बैंक, बैंक…

Modi Govt Order: देश में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर भारत पर भी पड़ रहा है। इसी बीच केंद्र सरकार ने सरकारी बैंकों, बीमा कंपनियों और वित्तीय संस्थानों को खर्च कम करने के लिए कई जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सरकारी संस्थान अब ईंधन और अन्य खर्चों में कटौती करें। यह निर्देश देश के बड़े सरकारी संस्थानों जैसे भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और भारतीय जीवन बीमा निगम समेत कई वित्तीय कंपनियों पर लागू होंगे।

Modi Govt Order: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर जोर

Modi Govt Order (source: social media )
Modi Govt Order (source: social media )

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने कहा है कि अब अधिकतर बैठकों और समीक्षा कार्यों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया जाए। केवल जरूरी परिस्थितियों में ही अधिकारियों की शारीरिक उपस्थिति अनिवार्य मानी जाएगी। इसके पीछे मकसद यात्रा खर्च कम करना और ईंधन की बचत करना है। कोरोना महामारी के दौरान जिस तरह ऑनलाइन मीटिंग और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा दिया गया था, उसी मॉडल को फिर से अपनाने की सलाह दी गई है।

Cost Cutting Measures: विदेश यात्राओं में होगी कमी

Modi Govt Order (source: social media )
Modi Govt Order (source: social media )

नए निर्देशों के तहत सरकारी बैंकों और बीमा कंपनियों के चेयरमैन, एमडी और सीईओ समेत वरिष्ठ अधिकारियों की विदेश यात्राओं को सीमित करने को कहा गया है। सरकार चाहती है कि जहां संभव हो, विदेशी कार्यक्रमों और बैठकों में अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से शामिल हों। इससे सरकारी खर्च में कमी आएगी और विदेशी मुद्रा की भी बचत होगी।

इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा

सरकार ने पेट्रोल और डीजल वाहनों की जगह इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया है। आदेश में कहा गया है कि सरकारी संस्थान अपने कार्यालयों और शाखाओं में किराए पर लगे पेट्रोल-डीजल वाहनों को धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलने की योजना बनाएं। इस कदम का उद्देश्य ईंधन की खपत कम करना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।

Corona Lockdown Like Measures: प्रधानमंत्री मोदी ने की थी अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद सरकार ने ईंधन बचाने और विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम करने के लिए कई अहम कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। पीएम मोदी ने अधिकारियों और आम लोगों से कोरोना काल की तरह फिर से वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन मीटिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग अपनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह कदम देशहित में जरूरी है।

बढ़ती तेल कीमतों से बढ़ी चिंता

प्रधानमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अस्थिरता और कच्चे तेल की लगातार बढ़ती कीमतों का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। खासतौर पर होर्मुज स्ट्रेट के आसपास पैदा हुए तनाव ने तेल आयात पर निर्भर देशों की चिंता बढ़ा दी है। भारत भी अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा विदेशों से आयात करता है, इसलिए स्थिति गंभीर मानी जा रही है। पीएम मोदी ने मेट्रो शहरों में रहने वाले लोगों से ज्यादा से ज्यादा सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग निजी वाहनों का अनावश्यक इस्तेमाल कम करें ताकि ईंधन की बचत हो सके।

विदेश यात्रा और सोना खरीदने से बचने की सलाह

प्रधानमंत्री ने मिडिल क्लास परिवारों से अपील की कि वे अगले एक साल तक विदेश यात्रा टालें और सोना खरीदने से भी बचें। उनका कहना है कि इससे विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम होगा। साथ ही उन्होंने लोगों से भारत में बने उत्पाद खरीदने और स्वदेशी सामान को बढ़ावा देने की भी अपील की।

यह भी पढ़ें: श्रीलंका संग सैन्य अभ्यास के बाद कोच्चि की ओर बढ़ा ‘आईओएस सागर’

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।