केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी ने पांच साल ईमानदारी से सरकार चलायी है और आम जनता को न्याय दिया है। भाजपा के चुनाव पूर्व कार्यक्रम‘‘भारत की मन की बात, मोदी के साथ‘’की शुरुआत करते हुये श्री नकवी ने रविवार को यहां यह बात कही। गौरतलब है कि पार्टी इस कार्यक्रम के जरिये मोदी सरकार की उपलब्धियां जनता को बतायेगी और 2019 के लोकसभा चुनाव के लिये संकल्प पत्र के बारे में सुझाव भी लेगी।
उन्होंने पत्रकारों से कहा कि चुनाव की तारीखों के एलान से पहले भाजपा के नेता कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश के हर हिस्से में जाकर बैठकों और कार्यक्रमों के जरिये आम जनता को मोदी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देंगे और उनसे सुझाव मांगेंगे। श्री नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, सभी केंद्रीय मंत्री, भाजपा के वरिष्ठ नेता और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री हर दिन देश में कहीं न कहीं रैली कर जनता को अगली बार सरकार बनने पर पार्टी की प्राथमिकताओं की भी जानकारी देंगे।
उन्होंने कहा कि 2014 का लोकसभा चुनाव देश में भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाकर भाजपा ने लड़ था और भ्रष्टाचार को काफी हद तक खत्म किया जा चुका है। श्री नकवी के मुताबिक केंद, में पांच साल सत्ता में रही भाजपा ने अधिकार पूर्वक, न्याय और ईमानदारी से सरकार चलायी है। उन्होंने दावा किया कि यह देश में पहली ऐसी सरकार है जिसने जनता के सामने हर साल अपना रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया और अगले पांच साल के लिये अपने लक्ष्य की जानकारी दी।
केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि विपक्ष जिस तरह से मोदी सरकार के खिलाफ एकजुट हुआ है उससे पता चलता है कि भ्रष्टाचार पर कितना जबरदस्त प्रहार किया गया है। भाजपा के संकल्प पत्र के लिये आम लोगों के सुझाव लिये जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि लोग जो भी सुझाव देते हैं उन्हें 24 घंटे में पार्टी के कंट्रोल रूम भेज दिया जाता है और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व वाली समिति तत्काल उस पर विचार करती है।


Download Android App
Download iOS App



