कांग्रेस ने बीएसएनएल के कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिलने और केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा के एक कथित विवादित बयान को लेकर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि ‘झूठे विकास’ के बाद अब भगवान को गाली दी जा रही है।
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ”मोदी की नई आर्थिक व्यवस्था में लुटेरों को मजे लेने की खुली छूट है जबकि कड़ी मेहनत करने वाले भारतीय नागरिकों को वेतन के लिए संघर्ष करना पड़ता है।” उन्होंने केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा के एक कथित विवादित बयान को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा, ”मोदी के ‘न्यू इंडिया’ की हकीकत, खोटी नीयत, झूठा विकास! ना रोज़गार, ना तनख़्वाह समय अनुसार।
भ्रष्टाचार और बुराइयों से लड़ने वाला हर व्यक्ति चौकीदार : PM मोदी
अब जुमलेबाज़ों को करो बाहर! वाह मोदी जी! अब भगवान को गाली!” सुरजेवाला ने कहा, ” जब काम और जवाबदेही की बारी आई तो आपके केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने अब ‘भगवान को ही बेवक़ूफ़’ बता डाला क्योंकि रोटी-रोज़गार की जिम्मेदारी तो भगवान की है और सत्ता भोगने का अधिकार भाजपाईयों का….! शर्म करो…..।”


Download Android App
Download iOS App




