Monsoon in Delhi UP Bihar: मॉनसून जल्द देगा दस्तक! जानें दिल्ली-यूपी और बिहार में कब होगी पहली बारिश

Summary :

Monsoon in Delhi UP Bihar: राजधानी दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में हैं। दिन के साथ-साथ रात में भी लू के थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे हैं। मौसम विभाग ने कई राज्यों में भीषण लू क अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोग मॉनसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग ने मॉनसून को लेकर अपडेट दिया है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक दे चुका है। यह बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ चुका है। इस बार मॉनसून अपने सामान्य समय से पहले…

Monsoon in Delhi UP Bihar: राजधानी दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में हैं। दिन के साथ-साथ रात में भी लू के थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे हैं। मौसम विभाग ने कई राज्यों में भीषण लू क अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोग मॉनसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग ने मॉनसून को लेकर अपडेट दिया है।

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक दे चुका है। यह बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ चुका है। इस बार मॉनसून अपने सामान्य समय से पहले तेजी से आगे बढ़ रहा है। आइए जानते हैं कि दिल्ली समेत देश के अन्य हिस्सों में मानसून कब तक दस्तक देगा।

North India Weather Forecast: यूपी-बिहार में कब पहुंचेगा मॉनसून?

यूपी-बिहार में गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। ऐसे में लोगों को बेसब्री से मानसून का इंतजार है। मौसम विभाग के अनुसार केरल से होते हुए मॉनसून देशभर के अन्य हिस्सों में पहुंचेगा। अनुमान है कि उत्तर प्रदेश में 15 जून तक और बिहार में 20 जून तक मॉनसून पहुंच सकता है।

IMD Rain Alert: दिल्ली में इस दिन आ सकता है मॉनसून

Monsoon in Delhi UP Bihar
Monsoon in Delhi UP Bihar (Image- Social Media)

दिल्ली में भी भीषण गर्मी और लू लोगों को सता रही है। इस भयंकर गर्मी में लोगों को अब सिर्फ बारिश का इंतजार है। इस बार दिल्ली में मॉनसून 25 जून तक पहुंच सकता है।

केरल में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ज्यादातर हिस्सों और कन्याकुमारी क्षेत्र के कुछ हिस्सों तक पहुंच चुका है। IMD के केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश की आशंका जताते हुए दो जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 10 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Monsoon Update 2026: आपके शहर में कब पहुंचेगा मॉनसून?

क्षेत्र / राज्य मॉनसून के आने की संभावित तारीख स्थिति
अंडमान और निकोबार 16 मई 2026 आधिकारिक तौर पर पहुंच चुका है (अंडमान सागर, संपूर्ण निकोबार और श्री विजयपुरम में एंट्री)
केरल 26 मई 2026 इस बार समय से पहले पहुंचने की संभावना (आमतौर पर 1 जून होती है।)
तमिलनाडु 01 जून तक सामान्य अनुमानित तारीख
कर्नाटक 05 जून तक सामान्य अनुमानित तारीख
आंध्र प्रदेश 05 जून तक सामान्य अनुमानित तारीख
महाराष्ट्र 10 जून तक एंट्री की सामान्य तारीख
तेलंगाना 10 जून तक एंट्री की सामान्य तारीख
छत्तीसगढ़ 15 जून तक मॉनसून दस्तक दे देता है
बिहार 15 जून तक मॉनसून पहुंचने की संभावना
मध्य प्रदेश 15 से 20 जून तक कुछ इलाकों में 15 जून तो कुछ जगह 20 जून तक
गुजरात 20 से 25 जून तक कुछ इलाकों में 20 जून, जबकि बाकी हिस्सों में 25 जून तक
उत्तर प्रदेश (UP) 15 से 22 जून के बीच केरल में जल्दी एंट्री के कारण यूपी में भी थोड़ा पहले पहुंचने की उम्मीद
दिल्ली (NCR) 25 जून तक राजधानी में मॉनसून पहुंचने का अनुमान
जम्मू-कश्मीर 25 जून तक सामान्य अनुमानित तारीख
उत्तराखंड 25 जून तक पहाड़ी राज्य में दस्तक की तारीख
राजस्थान 30 जून से 05 जुलाई तक कुछ इलाकों में 30 जून और अंतिम हिस्सों में 5 जुलाई तक

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।