मुंबई मेयर के प्रचार पर 25 लाख रुपए खर्च करने का दावा गलत: बीएमसी

Summary :

मुंबई, 19 अगस्त (आईएएनएस)। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने उन मीडिया रिपोर्ट्स को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है, जिनमें दावा किया गया था कि मुंबई मेयर के प्रचार के लिए 25 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। बीएमसी ने आधिकारिक बयान में कहा कि अलग-अलग मीडिया आउटलेट्स में ऐसी खबरें आ रही हैं कि मुंबई मेयर के प्रचार पर 25 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इस मामले से जुड़े तथ्य स्पष्ट किए गए हैं। बयान में कहा गया, “बृहन्मुंबई महानगरपालिका कई सोशल मीडिया चैनल चलाता है। इन प्लेटफॉर्म को मैनेज करने के लिए टेक्निकल मैनपावर की जरूरत होती है। मेयर कार्यालय के…

मुंबई, 19 अगस्त (आईएएनएस)। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने उन मीडिया रिपोर्ट्स को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है, जिनमें दावा किया गया था कि मुंबई मेयर के प्रचार के लिए 25 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।

बीएमसी ने आधिकारिक बयान में कहा कि अलग-अलग मीडिया आउटलेट्स में ऐसी खबरें आ रही हैं कि मुंबई मेयर के प्रचार पर 25 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इस मामले से जुड़े तथ्य स्पष्ट किए गए हैं।

बयान में कहा गया, “बृहन्मुंबई महानगरपालिका कई सोशल मीडिया चैनल चलाता है। इन प्लेटफॉर्म को मैनेज करने के लिए टेक्निकल मैनपावर की जरूरत होती है। मेयर कार्यालय के सोशल मीडिया को मैनेज करने का खर्च उस एजेंसी के जरिए किया जाता है, जिसे पूरे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के लिए नियुक्त किया गया है।”

बीएमसी के मुताबिक, महानगरपालिका के अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को संभालने के लिए पहले से ही ‘रनटाइम सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड’ को निर्धारित टेंडर प्रक्रिया के तहत नियुक्त किया गया है। यह एजेंसी सोशल मीडिया संचालन के लिए तकनीकी जनशक्ति उपलब्ध कराती है।

बीएमसी ने बताया कि अगस्त 2026 से जुलाई 2027 तक एक साल की अवधि के लिए इसी एजेंसी को सेवा विस्तार देने का प्रस्ताव स्थायी समिति में पहले ही मंजूर हो चुका है। इसी नियुक्त एजेंसी के जरिए मेयर कार्यालय के सोशल मीडिया हैंडलिंग के लिए भी तकनीकी जनशक्ति उपलब्ध कराई जा रही है।

बीएमसी ने स्पष्ट किया कि मेयर ने इसके लिए किसी अलग एजेंसी की नियुक्ति या अलग से प्रचार कार्य का निर्देश नहीं दिया है। साथ ही, महानगरपालिका ने मीडिया से अपील की है कि इस मामले में तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश न किया जाए।

–आईएएनएस

डीसीएच/

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.