मुंबई: विले पार्ले इलाके में हिट एंड रन की घटना में छात्रा घायल, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया केस

Summary :

मुंबई, 22 अगस्त (आईएएनएस)। मुंबई के विले पार्ले इलाके में हिट एंड रन की घटना में एक छात्रा घायल हो गई। छात्रा को एक मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मारी और हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। फिलहाल, पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह घटना विले पार्ले इलाके में स्थित मीठीबाई कॉलेज के पास एनएस रोड नंबर 1 पर हुई। सीसीटीवी में छात्रा को रास्ता पार करते हुए देखा गया। जैसे ही वह सड़क के दूसरी ओर पहुंचने वाली थी, एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल…

मुंबई, 22 अगस्त (आईएएनएस)। मुंबई के विले पार्ले इलाके में हिट एंड रन की घटना में एक छात्रा घायल हो गई। छात्रा को एक मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मारी और हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। फिलहाल, पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह घटना विले पार्ले इलाके में स्थित मीठीबाई कॉलेज के पास एनएस रोड नंबर 1 पर हुई। सीसीटीवी में छात्रा को रास्ता पार करते हुए देखा गया। जैसे ही वह सड़क के दूसरी ओर पहुंचने वाली थी, एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही लड़की सड़क पर गिर गई। इस दौरान, स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ जुट गई। छात्रा को तुरंत अस्पताल भेजा गया।

हालांकि, टक्कर के बाद मोटरसाइकिल सवार रफू-चक्कर हो चुका था। बताया गया कि मौके पर मौजूद लोगों ने मोटरसाइकिल सवार को रोकने की भी कोशिश की, लेकिन वह हादसे के बाद घटनास्थल से फरार होने में सफल रहा। बाद में हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस अपनी कार्रवाई में जुट गई।

फिलहाल, मुंबई की जुहू पुलिस स्टेशन ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फरार मोटरसाइकिल सवार की तलाश की जा रही है। मोटरसाइकिल की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं।

इससे पहले, महाराष्ट्र के दौंड में 25 वर्षीय महिला पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रियांका उमेश गायकवाड़ नाम की महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपियों में विशाल प्रकाश जाधव और ऋषी अशोक डोके शामिल हैं।

घटना 19 अगस्त की रात करीब 8.30 बजे की है। पीड़िता अपने बच्चे और एक सहेली के साथ स्कूटी से जा रही थी, तभी आरोपी मोटरसाइकिल पर उनका पीछा करते हुए आए। वे महिला को डिफेंस कॉलोनी के एक सुनसान स्थान पर ले गए। इसके बाद आरोपी ऋषी डोके ने महिला को जबरदस्ती पकड़कर उसका मुंह दबाने का प्रयास किया। उसी दौरान आरोपी विशाल जाधव ने चाकू निकालकर महिला के गले पर वार किया। इस हमले में महिला के गले पर गंभीर चोट आई।

महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद कुछ युवक मौके पर पहुंचे। इसी दौरान पुलिस भी वहां आती दिखी, जिससे दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल महिला ने पुलिस से मदद मांगी। स्थानीय लोगों की सहायता से उसे पहले महालक्ष्मी अस्पताल और बाद में पिरामिड अस्पताल में भर्ती कराया गया।

–आईएएनएस

डीसीएच/

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.