Mumbai-Worli Hit and Run: मुंबई (Mumbai ) के वर्ली में BMW कार की टक्कर से महिला की मौत के मामले में फरार 24 वर्षीय मिहिर शाह को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले महाराष्ट्र में ‘हिट-एंड-रन’ का एक और मामला सामने आया था। जिसमें नागपुर शहर में एक अज्ञात वाहन से कुचले जाने के बाद 23 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी थी।
Highlights:
- मुंबई वर्ली BMW हादसे में हुई मुख्य किरदार की गिरफ्तारी
- चार महीने से अधिक समय बाद, एक जुलाई को पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- महिला कार के साथ दो किलोमीटर से अधिक दूरी तक घिसटती चली गई थी
इससे पहले 25 फरवरी को नागपुर के झूला पुल पर कथित तौर पर शराब के नशे में धुत एक महिला ने अपनी मर्सिडीज कार से स्कूटर को टक्कर मार दी थी जिससे स्कूटर पर सवार दोनों लोगों की मौत हो गई थी।
गैरकानूनी करार देते हुए उसे रिहा करने का दिया था आदेश
महिला ने दुर्घटना के चार महीने से अधिक समय बाद, एक जुलाई को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया और उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। दो जुलाई को यहां की एक अदालत ने मामले में उसकी गिरफ्तारी को गैरकानूनी करार देते हुए उसे रिहा करने का आदेश दिया।पुलिस ने पहले बताया था कि रविवार को मुंबई के वर्ली इलाके में एक बीएमडब्ल्यू कार ने एक दोपहिया वाहन को कथित तौर पर टक्कर मार दी जिससे एक महिला की मौत हो गई।
महिला कार के साथ दो किलोमीटर से अधिक दूरी तक घिसटती चली गई
पुलिस के मुताबिक, वर्ली कोलीवाड़ा निवासी कावेरी नखवा (45) रविवार को सुबह करीब साढ़े पांच बजे अपने पति प्रदीप के साथ डॉ. एनी बेसेंट मार्ग से गुजर रही थीं, तभी बीएमडब्ल्यू सवार मिहिर शाह ने दंपति के दोपहिया वाहन को कथित तौर पर टक्कर मार दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला कार के साथ दो किलोमीटर से अधिक दूरी तक घिसटती चली गई। महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कार सवार दोनों लोग भाग गए। पुलिस के अनुसार, घटना के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।


Download Android App
Download iOS App



