अब ED के चुंगल में फंसी Myntra, जानें किन मामलों में दर्ज हुआ केस?

Summary :

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Myntra डिजाइन्स प्राइवेट लिमिटेड, उसकी सहयोगी कंपनियों और निदेशकों के खिलाफ विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA), 1999 के तहत गंभीर आरोप लगाते हुए एक शिकायत दर्ज की है। ईडी के बेंगलुरु कार्यालय ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ED ने Myntra पर 1,654.35 करोड़ रुपए के अवैध विदेशी निवेश लेने का आरोप लगाया है। जांच एजेंसी को यह जानकारी मिली थी कि मिंत्रा और उससे जुड़ी कंपनियां थोक व्यापार (B2B) का दावा कर रही थीं, लेकिन वास्तव में वे खुदरा व्यापार (B2C) कर रही थीं, जो कि एफडीआई नीति का उल्लंघन…

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Myntra डिजाइन्स प्राइवेट लिमिटेड, उसकी सहयोगी कंपनियों और निदेशकों के खिलाफ विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA), 1999 के तहत गंभीर आरोप लगाते हुए एक शिकायत दर्ज की है। ईडी के बेंगलुरु कार्यालय ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ED ने Myntra पर 1,654.35 करोड़ रुपए के अवैध विदेशी निवेश लेने का आरोप लगाया है। जांच एजेंसी को यह जानकारी मिली थी कि मिंत्रा और उससे जुड़ी कंपनियां थोक व्यापार (B2B) का दावा कर रही थीं, लेकिन वास्तव में वे खुदरा व्यापार (B2C) कर रही थीं, जो कि एफडीआई नीति का उल्लंघन है।

कैसे हुआ यह उल्लंघन?

ED की जांच में सामने आया है कि Myntra ने थोक व्यापार के नाम पर विदेशी निवेश प्राप्त किया। इसके बाद कंपनी ने अपना सारा माल एक अन्य कंपनी, वेक्टर ई-कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड को बेचा। वेक्टर ने वही माल सीधे खुदरा ग्राहकों को बेचा। ईडी का मानना है कि Myntra और वेक्टर दोनों एक ही समूह की कंपनियां हैं। इस तरह, Myntra ने बी2बी बिक्री का दिखावा करके बी2सी कारोबार किया, जिससे वह एफडीआई के नियमों से बच सके।

FDI नीति का उल्लंघन कैसे हुआ?

भारत की एफडीआई नीति के अनुसार, एक समूह की कंपनियों को थोक बिक्री अधिकतम 25% तक की जा सकती है। लेकिन मिंत्रा ने अपनी पूरी बिक्री (100%) वेक्टर को कर दी, जो स्पष्ट रूप से नियमों का उल्लंघन है।

इसके अलावा, अप्रैल और अक्टूबर 2010 में लागू एफडीआई नियमों के अनुसार, मल्टी-ब्रांड रिटेल ट्रेडिंग (MBRT) में विदेशी निवेश की सख्त सीमाएं तय की गई हैं। मिंत्रा ने इन नियमों की अनदेखी की और एफडीआई नियमों को दरकिनार करते हुए खुदरा कारोबार को अंजाम दिया।

 ED- Myntra
ED- Myntra

यह भी देखें-Delhi News: दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, खूंखार महिला अपराधी गिरफ्तार |Delhi Crime

ED ने बताया कि Myntra और उसकी सहयोगी कंपनियों ने फेमा की धारा 6(3)(बी) और एफडीआई नीति दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया है। इसी आधार पर ईडी ने फेमा की धारा 16(3) के तहत यह शिकायत दर्ज की है।

Myntra debuts 30-minute fashion delivery in Bengaluru

क्या हो सकते हैं इसके नतीजे?

अगर ये आरोप साबित होते हैं, तो Myntra और उससे जुड़ी कंपनियों को भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही यह मामला भारत में विदेशी निवेश को लेकर सरकार की सख्ती को भी दर्शाता है।

यह भी पढ़ें-ED के शिकंजे में Aam Aadmi Party, इस मामले में तीन नए केस दर्ज

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।