नक्सली हमला सरकार के सूचना तंत्र की विफलता

Summary :

NULL

रायपुर : नारायणपुर में पुलिस नक्सली मुठभेड़ को लेकर नेता प्रतिपक्ष टी एस सिंह देव ने दुख जताया हैए उन्होंने शहीदों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के नक्सली हमले सरकार की विफलता है। टीएस सिंह देव ने कहा कि सरकार का सूचना तंत्र बेहद कमज़ोर है।

उन्होंने कहा कि ऐसा कैसे हो जाता है कि हमारे जवानों तक सूचना नहीं पहुंचती और वही सूचना नक्सलियों तक पहुंच जाती हैए उन तक आखिर कैसे पहले सूचना पहुंचती है। सिंह देव ने ये भी कहा कि जवान अपनी जान को जोखिम में डालकर लोगों की रक्षा करते हैं और ऐसे हमले उनके लिए सही नहीं हैं।

सरकार जवानों को संसाधन और आधुनिक तकनीक उपलब्ध नहीं करा रही हैए जबकि वो 360 डिग्री कैमरा सर्विलांस सैटेलाइट ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल घने जंगलों में कर सकती है।

उन्होंने कहा कि जवानों के पास बैकअप भी नहीं है। गौरतलब है कि कल नारायणपुर के अबूझमाड़ के गुमटेर के जंगल में पुलिस नक्सली मुठभेड़ हुआ। यहां गुमटेर इरपानार के बीच नक्सलियों ने एंबुश लगाकर पुलिस पार्टी पर हमला किया। जिसमें 4 जवान शहीद हो गए वहीं 9 घायल जवानों का इलाज रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में जारी है।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team