NEET Paper Leak केस में सीबीआई ने हजारीबाग से गेस्ट हाउस मालिक को किया गिरफ्तार

Summary :

Neet UG Paper Leak: नीट-यूजी पेपर लीक केस में सीबीआई ने सोमवार देर शाम हजारीबाग शहर के एक गेस्ट हाउस में छापा मारकर संचालक राजकुमार उर्फ राजू को गिरफ्तार किया। इसके बाद सीबीआई टीम उसे अपने साथ ले गई। नीट यूजी पेपर लीक केस में सीबीआई ने की बड़ी गिरफ्तारी हजारीबाग शहर के एक गेस्ट हाउस के संचालक राजकुमार उर्फ राजू को गिरफ्तार किया इससे पहले 28 जून को की गई थी छापेमारी इसके पहले सीबीआई ने 28 जून को हजारीबाग स्थित ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एवं एनटीए के सिटी कोऑर्डिनेटर एहसान उल हक, वाइस प्रिंसिपल मो. इम्तियाज और एक…

NEET Paper leak

Neet UG Paper Leak: नीट-यूजी पेपर लीक केस में सीबीआई ने सोमवार देर शाम हजारीबाग शहर के एक गेस्ट हाउस में छापा मारकर संचालक राजकुमार उर्फ राजू को गिरफ्तार किया। इसके बाद सीबीआई टीम उसे अपने साथ ले गई।

  • नीट यूजी पेपर लीक केस में सीबीआई ने की बड़ी गिरफ्तारी
  • हजारीबाग शहर के एक गेस्ट हाउस के संचालक राजकुमार उर्फ राजू को गिरफ्तार किया
  • इससे पहले 28 जून को की गई थी छापेमारी

इसके पहले सीबीआई ने 28 जून को हजारीबाग स्थित ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एवं एनटीए के सिटी कोऑर्डिनेटर एहसान उल हक, वाइस प्रिंसिपल मो. इम्तियाज और एक दैनिक अखबार के पत्रकार जमालुद्दीन को गिरफ्तार किया था।

मोटी रकम लेकर न सिर्फ पेपर उपलब्ध कराए गए थे, बल्कि उत्तर भी रटवाए गए थे

इन सभी को एजेंसी ने रिमांड पर लेकर लंबी पूछताछ की थी। इसके बाद धनबाद और पटना से तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल भेजे जा चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई की अब तक जांच में इसके पुख्ता साक्ष्य सामने आए हैं कि नीट-यूजी के पेपर ओएसिस स्कूल स्थित सेंटर से लीक किए गए थे। यहीं से पेपर पटना भेजा गया था, जहां एक हॉस्टल में कई छात्रों से मोटी रकम लेकर न सिर्फ पेपर उपलब्ध कराए गए थे, बल्कि उनके उत्तर भी रटवाए गए थे।

गेस्ट हाउस के मालिक की संदिग्ध भूमिका की जानकारी

अब इस मामले में हजारीबाग के रामनगर स्थित राज गेस्ट हाउस के मालिक की भी संदिग्ध भूमिका की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि पेपर लीक कराने वाले नेटवर्क की अहम कड़ी पत्रकार जमालुद्दीन से इस गेस्ट हाउस के मालिक के निकट संबंध हैं।
आशंका है कि पेपर लीक कराने वाले नेटवर्क से जुड़े लोगों ने इस गेस्ट हाउस को ठिकाना बनाया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News