NEET UG 2026 परीक्षा फीस Refund प्रक्रिया आज से शुरू, ऐसे वापस मिलेगा पैसा; NTA ने जारी किए नियम

Summary :

NEET UG 2026 Refund Process: हाल ही में NEET UG 2026 परीक्षाएं आयोजित की गई थीं, जिसके बाद पेपर लीक होने की खबरें सामने आईं। इसके बाद, NTA ने बड़ा कदम उठाते हुए NEET UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी और परीक्षा के लिए एक नई तारीख की घोषणा की। यह पुनर्परीक्षा 21 जून को पूरे देश में आयोजित की जानी निर्धारित है। इन घटनाक्रमों के बीच, एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है: NTA ने आज से NEET UG 2026 परीक्षा शुल्क वापस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस लेख में, आपको इस रिफंड प्रक्रिया से संबंधित हर…

NEET UG 2026 Refund Process: हाल ही में NEET UG 2026 परीक्षाएं आयोजित की गई थीं, जिसके बाद पेपर लीक होने की खबरें सामने आईं। इसके बाद, NTA ने बड़ा कदम उठाते हुए NEET UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी और परीक्षा के लिए एक नई तारीख की घोषणा की। यह पुनर्परीक्षा 21 जून को पूरे देश में आयोजित की जानी निर्धारित है। इन घटनाक्रमों के बीच, एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है: NTA ने आज से NEET UG 2026 परीक्षा शुल्क वापस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस लेख में, आपको इस रिफंड प्रक्रिया से संबंधित हर जानकारी मिलेगी।

NTA के कुछ जरूरी नियम

NTA (credit-sm)

बता दें कि नीट यूजी पेपर रद्द होने के बाद 3 मई वाली परीक्षा के लिए जो रजिस्ट्रेशन फीस बच्चों ने दी थी. वह रिफंड कर दी जाएगी और NTA अपने खर्चे पर पुनः एग्जाम आयोजित करवाएगा। NTA ने नीट यूजी 2026 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए यह फैसला किया है। ऐसे में सभी अभ्यर्थियों के फीस वापस कर दिए जाएंगे। लेकिन रिफंड लेने के लिए NTA ने कुछ नियम भी बनाए हैं। जिसे आपको रिफंड लेने के वक्त काफी सहूलियत होगी और आप आसानी से अपने परीक्षा फीस रिफंड ले सकते हैं।

NEET Refund Date: आज से रिफंड प्रक्रिया शुरू

आज गुरुवार, 21 मई 2026 से आप (अभ्यर्थी) नीट यूजी 2026 एग्जाम फीस राशि वापस ले सकते हैं। NTA ने कहा है कि NEET UG की दोबारा परीक्षा के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके अलावा, जो शुल्क पहले ही लिया जा चुका है, उसे वापस कर दिया जाएगा। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने यह आश्वासन दिया है।

How to get refund of NEET UG Exams: कैसे मिलेगा रिफंड?

NEET UG 2026 Refund Process (credit-sm)

एजेंसी (NTA) ने बताया है कि अभ्यर्थियों को आज, 21 मई से, रिफंड पाने के लिए अपने बैंक खाते की जानकारी अपडेट करने का विकल्प दिया जाएगा। बैंक खाते अपडेट करने की विंडो आज से चालू हो जाएगी और लाइव हो जाएगी।

मुख्य बिंदु विवरण
बैंक डिटेल्स अपडेट करना NTA द्वारा दिए गए मॉड्यूल/लिंक में सही बैंक खाता संख्या (Account Number), IFSC कोड और बैंक का नाम भरना आवश्यक है।
रिफंड का माध्यम फीस उसी माध्यम से वापस की जाएगी, जिससे भुगतान किया गया था, जैसे- डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, UPI या नेट बैंकिंग।
री-एग्जाम फीस री-नीट (Re-Exam) में शामिल होने वाले छात्रों को दोबारा परीक्षा के लिए कोई अतिरिक्त फीस नहीं देनी होगी।
समय सीमा NTA द्वारा निर्धारित अंतिम तिथि के भीतर बैंक विवरण भरना जरूरी है।
रिफंड प्रक्रिया का समय जानकारी जमा करने के बाद रिफंड आने में सामान्यतः कुछ दिनों का समय लग सकता है।

CBI investigation NEET paper leak: पेपर लीक में कार्रवाई तेज

नीट-यूजी (NEET-UG) पेपर लीक और धांधली मामले में सीबीआई (CBI) की जांच तेजी से चल रही है। अब तक इस घोटाले में कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, जिसमें कोचिंग सेंटर के मालिक, पेपर-सेटिंग कमेटी के सदस्य और संदिग्ध मास्टरमाइंड शामिल हैं। इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य कई पहलुओं के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।