दिल्ली महिला आयोग ने रविवार को सभी सरकारी एजेंसियों को बलात्कारियों या महिलाओं के खिलाफ किसी तरह के अपराध में दोषी ठहराये गए व्यक्ति को अपनी प्रचार सामग्री में महिमामंडित करने के प्रति आगाह किया। साथ ही, आयोग ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी पीड़िता की भावनाएं आहत नहीं हों।
डीसीडब्ल्यू की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा, ‘सभी सरकारी एजेंसियों को अपने कामकाज की निगरानी कर सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी परिस्थिति में वे किसी बलात्कारी का महिमामंडन नहीं करें और देश भर में ‘निर्भयाओं’ की भावनाओं को आहत नहीं करें।
दरअसल, जुलाई में पंजाब राज्य चुनाव आयोग ने कुछ ही दिन पहले मतदाताओं को वोट डालने के प्रति जागरुक करने के लिये अपने होर्डिंग्स में 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार मामले में दोषी ठहराये गए मुकेश सिंह की तस्वीर का इस्तेमाल किया था।
आयोग ने इसे लेकर चुनावी संस्था को नोटिस जारी कर इस पर उसका स्पष्टीकरण मांगा
।
इसके जवाब में चुनाव आयोग ने कहा कि उसने राज्यों एव केंद्रशासित प्रदेशों के सभी राज्य निर्वाचन अधिकारियों को पोस्टर, बैनर और विज्ञापन आदि के लिए दृश्यों के चयन में बहुत सावधान रहने का निर्देश दिया है।
डीसीडब्ल्यू ने चुनाव आयोग को 22 जुलाई को नोटिस जारी किया था।


Download Android App
Download iOS App



