New 2026 Indian Aviation Rules : हवाई यात्रा के दौरान सीट सिलेक्शन, देरी और अन्य सुविधाओं को लेकर यात्रियों की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए एविएशन मंत्री ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन के जरिए लागू इन नियमों का मकसद यात्रा को अधिक पारदर्शी और यात्री-अनुकूल बनाना है।
नए नियमों के तहत एयरलाइंस को हर फ्लाइट में कम से कम 60 प्रतिशत सीटें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क यानि फ्री में उपलब्ध करानी होंगी। इससे यात्रियों को सामान्य सीट चुनने के लिए अतिरिक्त पैसा नहीं देना पड़ेगा और वेब चेक-इन के नाम पर होने वाली मनमानी पर भी लगाम लगेगी।
New 2026 Indian Aviation Rules: एक ही PNR पर परिवार को साथ बैठाने की अनिवार्यता

अब यदि एक ही पीएनआर (PNR) पर कई यात्रियों की बुकिंग है, तो एयरलाइंस को उन्हें एक साथ बैठाने की व्यवस्था करनी होगी। खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों के साथ यात्रा करने वाले परिवारों के लिए यह नियम बड़ी राहत लेकर आया है।
वहीं, फ्लाइट में देरी, रद्द होने या बोर्डिंग से मना करने की स्थिति में एयरलाइंस को यात्री अधिकारों का सख्ती से पालन करना होगा। साथ ही, इन अधिकारों की जानकारी एयरलाइन की वेबसाइट, मोबाइल ऐप और एयरपोर्ट काउंटर पर प्रमुखता से दिखाना अनिवार्य किया गया है, ताकि हर यात्री जागरूक रह सके।
DGCA Passenger Rights Guidelines: सामान और पालतू जानवरों पर साफ नियम
मंत्रालय ने साफ कहा है कि भारी स्पोर्ट्स इक्विपमेंट्स और म्यूजिकल इन्स्ट्रूमेंट्स ले जाने की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाया जाएगा, हालांकि यह सुरक्षा मानकों के अधीन रहेगा। इसके अलावा, जो यात्री अपने पालतू जानवरों (Pets) के साथ सफर करना चाहते हैं, उनके लिए भी एयरलाइंस को अब स्पष्ट और पारदर्शी नीतियां लानी होंगी, जिससे भ्रम की स्थिति खत्म हो सके।
Airline Affordable Food Facility: ‘उड़ान यात्री कैफे’ से सस्ता खाना
यात्रियों को सस्ती दरों पर खानपान उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने ‘उड़ान यात्री कैफे’ की शुरुआत की है। यहां चाय और पानी करीब 10 रुपये में, जबकि हल्का नाश्ता लगभग 20 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है। यह पहल हवाई यात्रा को आम लोगों के लिए अधिक किफायती बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। आगे इसे देश के अन्य एयरपोर्ट्स तक विस्तार देने की योजना है।
यह भी पढ़ें – गंगा का सनातन धर्म में विशेष महत्व, इसे अपवित्र करना सही नहीं : दिनेश शर्मा


Download Android App
Download iOS App




