New BJP Office Delhi: PM मोदी करेंगे नए कार्यालय का उद्घाटन, दिग्गज नेता और कार्यकर्ता होंगे मौजूद

Summary :

New BJP Office Delhi: PM मोदी आज दिल्ली में पंडित दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर दिल्ली भाजपा के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। यह उद्घाटन नवरात्रि उत्सव के दौरान सप्तमी के शुभ अवसर पर होगा। बता दें कि यह आयोजन भाजपा की दिल्ली इकाई के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर होगा, जिसमें शीर्ष नेताओं और हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है। उद्घाटन समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, पार्टी के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक, पार्षद और जमीनी स्तर के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। New BJP Office Delhi: पार्टी…

New BJP Office Delhi: PM मोदी आज दिल्ली में पंडित दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर दिल्ली भाजपा के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। यह उद्घाटन नवरात्रि उत्सव के दौरान सप्तमी के शुभ अवसर पर होगा। बता दें कि यह आयोजन भाजपा की दिल्ली इकाई के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर होगा, जिसमें शीर्ष नेताओं और हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है। उद्घाटन समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, पार्टी के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक, पार्षद और जमीनी स्तर के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

New BJP Office Delhi: पार्टी कार्यालय का उ‌द्घाटन

New BJP Office Delhi
New BJP Office Delhi

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कि दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पुष्टि की कि प्रधानमंत्री मोदी आज नए पार्टी कार्यालय का आधिकारिक उ‌द्घाटन करेंगे। उन्होंने इस अवसर को एक “ऐतिहासिक क्षण” बताया और नए भवन के निर्माण कार्य के पूरा होने पर सभी दिल्ली भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

Delhi News Today: 35 वर्षों तक 14 पंडित पंत मार्ग से संचालित

दिल्ली में पार्टी कार्यालयों के सफ़र को याद करते हुए सचदेवा ने कहा कि भाजपा की स्थापना के बाद, पहला कार्यालय अजमेरी गेट पर खोला गया था। बाद में, कुछ समय तक यह रकाबगंज रोड से और फिर लगभग 35 वर्षों तक 14 पंडित पंत मार्ग से संचालित हुआ। अब, पार्टी दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर अपने स्वयं के भवन तक पहुँच गई है। यह सफ़र चुनौतियों से भरा रहा है, लेकिन उल्लेखनीय भी रहा है।

PM Modi News Today: कार्यालय बनाने का लक्ष्य रखा

New BJP Office Delhi
New BJP Office Delhi

दिल्ली भाजपा के नए कार्यालय की आधारशिला 9 जून, 2023 को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा रखी गई थी। सचदेवा ने प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व में ही संगठन ने देश के हर राज्य की राजधानी और ज़िले में पार्टी कार्यालय बनाने का लक्ष्य रखा।

New Office in Delhi: 14 संगठनात्मक जिलों के पास अब अपने कार्यालय

दिल्ली के सभी 14 संगठनात्मक जिलों के पास अब अपने कार्यालय हैं, जो जमीनी स्तर पर संगठनात्मक मजबूती के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस मिशन के तहत, दिल्ली प्रदेश कार्यालय को लेकर लंबे समय से लंबित भूमि विवादों का न केवल समाधान किया गया, बल्कि निर्माण भी पूरा हुआ।

ALSO READ: ‘खेल के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर, नतीजा वही – भारत जीत गया’, टीम इंडिया की जीत पर पीएम मोदी ने खास अंदाज में दी बधाई

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।