NIA ने स्वतंत्रता दिवस से पहले पकड़ा आतंकी

Summary :

मध्यप्रदेश के इंदौर में एनआईए ने पश्चिम बंगाल के बर्धवान में हुए बम विस्फोटों के आरोपी एक आतंकी को मंगलवार को गिरफ्तार किया।

मध्यप्रदेश के इंदौर में एनआईए ने पश्चिम बंगाल के बर्धवान में हुए बम विस्फोटों के आरोपी एक आतंकी को मंगलवार को गिरफ्तार किया।
स्वतंत्रता दिवस से पहले एनआईए की इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम जहीरुल शेख है। वह इंदौर के आजाद नगर इलाके में काफी समय से रह रहा था। 
जहीरुल शेख करीब पांच साल पहले बंगाल में हुए बम विस्फोटों का आरोपी है। वह इंदौर में लंबे समय से रह रहा था। 
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, विस्फोट की साजिश में इस्तेमाल की गई नैनो कार भी एनआईए ने जब्त कर ली है।

Shera Rajput