भारत का विकास मॉडल दुनिया के लिए उपयोगी, UN के मंच पर बोले Niti Aayog के उपाध्यक्ष सुमन बेरी

Summary :

Niti Aayog के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय (UN Headquarters) में आयोजित उच्च स्तरीय राजनीतिक मंच में भारत का दृष्टिकोण साझा किया। उन्होंने कहा कि भारत की मजबूत और स्थिर आर्थिक प्रगति उसे वैश्विक स्थिरता का आधार बनाती है। दुनिया इस समय गहरे आर्थिक बदलावों और अस्थिरता के दौर से गुजर रही है। ऐसे में भारत का अनुभव और उसका विकास मॉडल विश्व के लिए उपयोगी हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सुमन बेरी ने बताया कि आज दुनिया को ऐसे विकास के तरीके चाहिए जो टिकाऊ हों, जिन्हें अन्य देश भी अपना सकें और जो सबके…

Niti Aayog के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय (UN Headquarters) में आयोजित उच्च स्तरीय राजनीतिक मंच में भारत का दृष्टिकोण साझा किया। उन्होंने कहा कि भारत की मजबूत और स्थिर आर्थिक प्रगति उसे वैश्विक स्थिरता का आधार बनाती है। दुनिया इस समय गहरे आर्थिक बदलावों और अस्थिरता के दौर से गुजर रही है। ऐसे में भारत का अनुभव और उसका विकास मॉडल विश्व के लिए उपयोगी हो सकता है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सुमन बेरी ने बताया कि आज दुनिया को ऐसे विकास के तरीके चाहिए जो टिकाऊ हों, जिन्हें अन्य देश भी अपना सकें और जो सबके लिए उपयोगी हों। भारत इन तीनों मामलों में मदद करने के लिए तैयार है। भारत की अर्थव्यवस्था लगातार आगे बढ़ रही है, जिससे वह वैश्विक समुदाय के लिए “स्थिरता का केंद्र और संभावनाओं का उदाहरण” बन रहा है।

लोकतांत्रिक मूल्यों और तकनीक का मेल

Niti Aayog के उपाध्यक्ष ने  यह भी कहा कि भारत एक सशक्त और जीवंत लोकतंत्र है, जहाँ समाज के सभी वर्गों को सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। डिजिटल तकनीक, नीतिगत सुधार और समावेशिता भारत की प्रमुख ताकत हैं। इसके साथ ही, भारत वैश्विक दक्षिण (Developing Nations) में बदलाव लाने के लिए भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

India Is Becoming The Basis Of Global Stability, Said Niti Aayog Vice President From The Un Platform - Amar Ujala Hindi News Live - Un:वैश्विक स्थिरता का आधार बन रहा भारत, Un

गरीबी में बड़ी कमी

Niti Aayog के उपाध्यक्ष  सुमन बेरी ने आंकड़ों के हवाले से कहा कि 2013-14 से 2022-23 के बीच करीब 24.8 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर निकले हैं। यह भारत की विकास यात्रा की बड़ी उपलब्धि है, जो अन्य विकासशील देशों के लिए भी एक प्रेरणा बन सकती है।

युवाओं को सशक्त बनाना प्राथमिकता

भारत में दुनिया का सबसे बड़ा युवा कार्यबल मौजूद है। Niti Aayog के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने कहा कि भारत इस युवा शक्ति को बेहतर भविष्य देने के लिए निरंतर काम कर रहा है। रोजगार, शिक्षा और तकनीकी विकास पर जोर दिया जा रहा है ताकि युवा एक उज्ज्वल और उत्पादक भविष्य की ओर बढ़ सकें।

विकासशील देशों के लिए भारत का योगदान

भारत ने विकासशील देशों को सौर ऊर्जा, डिजिटल तकनीक, और बुनियादी ढांचे के विकास में मदद दी है। इसके अलावा, भारत रियायती वित्तीय सहायता और तकनीकी साझेदारी के माध्यम से भी अन्य देशों की मदद कर रहा है।

NITI Aayog VC: भारत में प्रगति मजबूत सुरक्षा तंत्र व विकास को बढ़ावा देने वाले सुधारों की दोहरी रणनीति का परिणामNiti Aayog

UN को और प्रभावी बनाने की आवश्यकता

Niti Aayog के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने UN को एक समावेशी और सतत विकास के उत्प्रेरक के रूप में कार्य करने की जरूरत बताई। भारत चाहता है कि संयुक्त राष्ट्र प्रणाली ज्यादा प्रतिनिधित्वकारी और आज की वैश्विक वास्तविकताओं को दर्शाने वाली हो।

यह भी देखें-आज का राशिफल | 23 जुलाई 2025 | AAJ KA RASHIFAL | Today Horoscope | PunjabKesari.Com

UN महासचिव की चेतावनी और उम्मीद

UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अपने भाषण में वैश्विक समस्याओं पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आज की दुनिया में आर्थिक मंदी, बढ़ता असमानता, और बढ़ते सैन्य खर्च सतत विकास लक्ष्यों को और मुश्किल बना रहे हैं। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि अगर हम मिलकर, जल्दी और गंभीरता से काम करें, तो हम इन लक्ष्यों को अब भी हासिल कर सकते हैं।

Henley Passport Index: 8 पायदान ऊपर उठा भारतीय पासपोर्ट, अब 59 देशों में वीज़ा-मुक्त पहुंच

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।