बिहार में 23 अप्रैल को लोकसभा की पांच सीटों के होने वाले तीसरे चरण के चुनाव के लिए कल अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
राज्य निर्वाचन कार्यालय सूत्रों ने आज यहां बताया कि तीसरे चरण में बिहार की झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़यि लोकसभा सीट के लिए चुनाव होने हैं।
आयोग जांच करेगा कि देश के नाम प्रधानमंत्री का संबोधन आचार संहिता का उल्लंघन है या नहीं
इस चरण के चुनाव के लिए कल अधिसूचना जारी होने के साथ ही उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकेंगे।
उल्लेखनीय है कि तीसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 04 अप्रैल 2019 है और 05 अप्रैल को दाखिल पर्चों की जांच की जाएगी। प्रत्याशी 08 अप्रैल तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। मतों की गणना 23 मई को होगी।


Download Android App
Download iOS App



