पूर्वी भारत देश का विकास इंजन है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Summary :

ओडिशा राज्य विकास की ऊंचाइयों को छुएगा: पीएम नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि वह कच्चे माल की निर्यात और तैयार उत्पादों का देश में आयात स्वीकार नहीं कर सकते। साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मूल्यवर्धन देश में ही होना चाहिए। भुवनेश्वर में “उत्कर्ष ऑडिशा, मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव’ का उद्घाटन करत हुए PM मोदी ने कहा कि वह पूर्व भारत को देश के विकास का इंजन मानते हैं और राज्य इसमें महतपूर्ण भूमिका निभाता है। उहोंने कहा कि केवल कच्चे माल के निर्यात से देश का विकास संभव नही हैं। इसलिए हम पूरे परिवेश को बदल रहे हैं और नए दृष्टिकोण के साथ काम कर रहे है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि खनिजों को यहां निकाला जाता है और उन्हें अन्य देश में निर्यात किया जाता है, जहां उनका मूल्यवर्धन किया जाता हैं और नए उत्पाद बनाए जाते हैं। इन तैयार उत्पादों को फिर भारत वापस भेज दिया जाता हैं। PM मोदी को यह स्वीकार्य नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि करोड़ों लोगों की आकांक्षाए भारत को विकास के पथ पर आगे बढ़ा रही हैं। आज भारत करोड़ों लोगों की आाकांक्षाओं से प्रेरित होकर विकास के पथ  पर आगे बढ़ रहा हैं।

भारत की आकांक्षाए हमारे देश की शक्ति

यह AI का युग हैं और हर कोई इसके बारे में बात कर रहा है। लेकिन सिर्फ एआई नहीं, बल्कि भारत की आकांक्षाए हमारे देश की शक्ति है। आकांक्षाएं तब बढ़ती है जब लोगों की जरूरतें पूरी होती हैं। पिछले दशक में देश ने करोड़ों लोगों को सशक्त बनाने का लाभ देखा है। ओडिशा भी उसी आकांक्षा का प्रतिनिधित्व करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि ओडिशा बहुत जल्द विकास की ऊंचाइयों को छुएगा

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।