उमर अब्दुल्ला ने कसा हिमंता बिस्वा पर तंज

Summary :

NULL

पूर्वोत्तर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका अदा करने वाले नेता हिमंता बिस्वा शर्मा के कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बारे में दिए गए बयान पर तंज कसते हुए नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि भारत राजनीति में अच्छे नेता तो हैं लेकिन अच्छे इंसान जैसा कोई नहीं हैं। अब्दुल्ला ने माइक्रो ब्लागिंग साइट टविटर पर एक टवीट्, कर कहा’ भारतीय राजनीति में अच्छे नेता तो हैं लेकिन अच्छे इंसान जैसा कोई नहीं हैं।‘‘

उन्होंने कहा’ मै अपने बारे में ही कह रहा हूं कि अगर अच्छा इंसान होना और बेहतर राजनेता होना आपस में खास है तो मैं सप्ताह के किसी भी दिन अच्छा इंसान बनना पसंद करूंगा।’ गौरतलब है कि हिमंता बिस्वा शर्मा ने राहुल गांधी के बारे में कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष एक अच्छे इंसान हो सकते हैं लेकिन वह नेता बनने के लिए नहीं हैं।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें।

Desk Team