चुनाव सुधार की दिशा में ‘One Nation, One Election ‘ एक बड़ा कदम : Giriraj Singh

Summary :

केंद्र की मोदी सरकार ने ‘One Nation, One Election ‘ को मंजूरी दे दी है। अब जल्द ही इस बिल को सदन में पेश किया जाएगा। इसको लेकर कपड़ा मंत्री और बिहार के बेगूसराय से भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। ‘One Nation, One Election ‘ पर क्या बोले Giriraj Singh गिरिराज सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी शुरू से ही ‘One Nation, One Election ‘ के पक्ष में हैं। इसको लेकर देश के पूर्व मुख्य न्यायाधीशों, देश के मूर्धन्य नेताओं, सभी राजनीतिक दलों और चेंबर ऑफ कॉमर्स से चर्चा की गई। अब इसको कैबिनेट से…

One Nation Giriraj singh

केंद्र की मोदी सरकार ने ‘One Nation, One Election ‘ को मंजूरी दे दी है। अब जल्द ही इस बिल को सदन में पेश किया जाएगा। इसको लेकर कपड़ा मंत्री और बिहार के बेगूसराय से भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

‘One Nation, One Election ‘ पर क्या बोले Giriraj Singh

गिरिराज सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी शुरू से ही ‘One Nation, One Election ‘ के पक्ष में हैं। इसको लेकर देश के पूर्व मुख्य न्यायाधीशों, देश के मूर्धन्य नेताओं, सभी राजनीतिक दलों और चेंबर ऑफ कॉमर्स से चर्चा की गई। अब इसको कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है।भाजपा नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कैबिनेट के फैसले को लेकर लिखा, चुनाव सुधारों की दिशा में एक बड़े कदम के रूप में, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

Giriraj Singh ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को घेरते हुए कहा, खड़गे की भाषा विध्वंसक होती है। ये वही हैं, जिन्होंने कहा था कि अगर कांग्रेस को 20 सीट और आ जाती, तो पीएम मोदी समेत सबको जेल भेज देते। लेकिन ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ देश के विकास के लिए बेहद जरूरी है। राहुल गांधी और खड़गे बताएं कि 1967 से पहले ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ होता था क‍ि नहीं?

भाजपा नेता ने कहा कि ‘One Nation, One Election ‘ सबसे अच्छी पॉलिसी है। जो भी राजनीतिक दल इसका विरोध कर रहे हैं, वो राजनीति कर रहे हैं। आज देश का हर नौजवान ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ चाहता है। जिससे देश का पैसा बचे और भारत आगे बढ़े। वहीं खड़गे को लेकर गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, खड़गे जी, राजनीतिक विद्वेष छोड़कर वन नेशन वन इलेक्शन का समर्थन कीज‍िए। यह देश को आगे ले जाने में बहुत मददगार होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar