ओमेन चांडी ने मोदी सरकार पर दागे सवाल

Summary :

NULL

केंद्र में भाजपा नीत राजग सरकार के चार साल पूरे होने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमेन चांडी ने ईंधन की कीमतों में वृद्धि से लेकर लोकपाल विधेयक जैसे विभिन्न मुद्दों पर सवाल किए हैं। चांडी ने मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में चार साल पूरे करने पर एक ट्वीट में उनसे कुछ सवालों का जवाब देने की उदारता दिखाने को कहा।

चांडी ने मोदी से जानना चाहा कि जैसा उन्होंने वादा किया था आखिर कब लोगों को 40 रूपये प्रति लीटर पेट्रोल मिलेगा। उन्होंने उन लोगों की सूची के बारे में भी बताने को कहा जिन्होंने विदेशों में काला धन छिपाकर रखा है ।

चांडी ने पूछा, ”स्वच्छ भारत अभियान की मौजूदा स्थिति क्या है ? (प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र) वाराणसी हालिया सर्वेक्षण में दूसरा सबसे प्रदूषित शहर कैसे बन गया।” चांडी ने यह भी पूछा कि ‘मेक इन इंडिया’ से कितने लोगों को रोजगार मिला और नोटबंदी से देश को कितना फायदा हुआ।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Desk Team