1000 से अधिक बार PAK ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

Summary :

भारत ने आज कहा कि पाकिस्तान ने इस साल अब तक एक हजार से अधिक बार संघर्ष विराम उल्लंघन करके आतंकवादियों की घुसपैठ कराने की कोशिश की है।

भारत ने आज कहा कि पाकिस्तान ने इस साल अब तक एक हजार से अधिक बार संघर्ष विराम उल्लंघन करके आतंकवादियों की घुसपैठ कराने की कोशिश की है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने यहां नियमित ब्रीफिंग में एक सवाल के जवाब में कहा कि जब भी बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन होता है तो हम उसका कड़ई से जवाब देते हैं।

उन्होंने कहा कि इस साल अब तक एक हजार से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन हुआ है। श्री कुमार ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि पाकिस्तान 2003 के संघर्ष विराम समझौते का पालन करेगा।

पाकिस्तान के एक दल को भारत में एक सम्मेलन में भाग लेने आने के लिए इजाजत नहीं दिये जाने से संबंधित सवाल के जवाब में श्री कुमार ने कहा कि वीसा दिये जाने को लेकर बहुत सारे पहलुओं पर विचार किया जाता है और उनमें एक अहम पहलू यह भी है कि दो देशों के रिश्ते कैसे हैं और इस समय भारत एवं पाकिस्तान के रिश्ते बहुत अच्छे नहीं हैं।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Desk Team