पालघर में रबर कंपनी की दीवार गिरने से 3 मजदूरों की मौत, नाश्ता करने के दौरान हुआ हादसा

Summary :

घटना गुरुवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है, जब सभी मजदूर रोजाना की तरह सुबह का नाश्ता कर रहे थे। इसी दौरान पास की ही पक्की दीवार अचानक भरभराकर सीधे मजदूरों के ऊपर आ गिरी। मलबे की चपेट में आने से कई लोग दब गए, जिन्हें आनन-फानन में बाहर निकाला गया लेकिन तीन लोगों को बचाया नहीं जा सका।

palghar incident

3 workers died in Palghar Incident : महाराष्ट्र के पालघर जिले से दिल्ली के सत्य निकेतन जैसा हादसा देखने को मिला। हालांकि यहां बिल्डिंग नहीं गिरी मगर रबर कम्पनी के स्टोर रूम की दीवार जा गिरी। हादसा विक्रमगढ़ रोड पर के नजदीक घटी जिसमें दीवार गिरने से 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई।

घटना गुरुवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है, जब सभी मजदूर रोजाना की तरह सुबह का नाश्ता कर रहे थे। इसी दौरान पास की ही पक्की दीवार अचानक भरभराकर सीधे मजदूरों के ऊपर आ गिरी। मलबे की चपेट में आने से कई लोग दब गए, जिन्हें आनन-फानन में बाहर निकाला गया लेकिन तीन लोगों को बचाया नहीं जा सका।

मृतकों की हुई पहचान

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले तीनों स्थानीय निवासी थे। मृतकों की पहचान केशव वालकु गुनगुणा (निवासी मोहा गांव, विक्रमगढ़), मीरा जानू गवली (निवासी वसूरी, विक्रमगढ़) और रंजना दिलीप कोंब (निवासी कोंब पोशेरी, वाडा) के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही वाडा थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

यह भी पढ़ें – चुनाव आयोग में अंदरूनी मतभेद पर मनीष तिवारी ने सीईसी के इस्तीफे की मांग की, जेपीएससी जांच की मांग

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।