गुजरात विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। ऐसे में राजनीतिक पार्टियों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात यात्रा के दौरान ‘विकास पागल हो गया है’ का बयान दिया था। जो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। लेकिन अब भाजपा की ओर से इस नारे पर भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेता परेश रावल ने मोर्चा संभाला है।
विकास पागल है की नहीं वो तो वक़्त बतायेगा पर अेक बात तय है की पागलों के हाथों में विकास नहीं जाना चाहिये !
— Paresh Rawal (@SirPareshRawal) September 28, 2017
परेश रावल ने कई ट्वीट कर बिना नाम लिए राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने विकास पागल हो गया है के जवाब में कहा, ‘विकास पागल है कि नहीं वो तो वक़्त बतायेगा पर एक बात तय है की पागलों के हाथों में विकास नहीं जाना चाहिये।
गुजरात के विकास को पागल और U.P के चुनाव में गुजराती को गधे कहनेवाले अब वोट की भीख मांगने गुजरात आये हैं . बेशर्मी के बादशाहों का स्वागत है !
— Paresh Rawal (@SirPareshRawal) September 28, 2017
इसके साथ ही परेश रावल ने दूसरा ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘गुजरात के विकास को पागल और U.P के चुनाव में गुजराती को गधे कहने वाले अब वोट की भीख मांगने गुजरात आये हैं। बेशर्मी के बादशाहों का स्वागत है।’


Download Android App
Download iOS App



