लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन भवन के भीतर दो लोगों के कूदने की घटना को गंभीर करार देते हुए बुधवार को कहा कि इसकी उच्च स्तरीय जांच की जा रही है जिसके निष्कर्ष के आधार पर कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। मिली जानकारी के मुताबिक, संसद भवन परिसर में दर्शकों का प्रवेश निलंबित कर दिया गया है।
Highlights:
- दो व्यक्तियों के दर्शक दीर्घा से नीचे कूदने के बाद संसद भवन परिसर में दर्शकों का प्रवेश निलंबित
- सदन की कार्यवाही बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित
सदन भवन में बुधवार को दो व्यक्तियों के दर्शक दीर्घा से नीचे कूदने के बाद संसद भवन परिसर में दर्शकों का प्रवेश निलंबित कर दिया गया है। बिरला ने लोकसभा में कूदने वाले दोनों व्यक्तियों को रोकने और दबोचने में मुस्तैदी एवं निडरता दिखाने के लिए सांसदों, सुरक्षाकर्मियों एवं कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने अपराह्न चार बजे सदन की कार्यवाही बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
लोकसभा में कूदने वालों की पहचान सागर शर्मा और मनोरंजन के रूप में हुई है। इस घटना के बाद आज के लिए वैध आगंतुक पास रखने वाले लोगों को स्वागत क्षेत्र से वापस भेज दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि अब तक दर्शकों या आंगुतकों पर प्रतिबंध लगाने का कोई लिखित निर्देश नहीं आया है। आमतौर पर, दर्शकों के पास दो घंटे के लिए जारी किए जाते हैं। इससे पहले, दिन में कई सांसदों की पत्नियों ने नए संसद भवन का दौरा किया था।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App





