उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को कहा कि संसद में सांसदों के आचरण की निगरानी के लिए राजनीतिक पार्टियों को आचार संहिता बनानी चाहिए। संसद सत्र के समापन पर आयोजित एक कार्यक्रम में पत्रकारों से उन्होंने यह बात कही। राज्यसभा के सभापति नायडू ने सुझाव दिया पार्टियों को यह आचार संहिता अपने चुनाव घोषणा पत्र में शामिल करनी चाहिए।
उन्होंने कहा, “मैं सुझाव देता हूं कि सांसदों के व्यवहार की निगरानी रखने के लिए राजनीतिक पार्टियों के पास एक आचार संहिता होनी चाहिए।” नायडू ने संसद के सफल सत्र पर संतोष जताया, जिसमें कई अहम विधेयक पारित हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस सत्र ने संसद की कामकाज के बारे में लोगों का नजरिया बदलने में मदद की है।


Download Android App
Download iOS App



