भोपाल : स्थानीय अशोका गार्डन इलाके में कल दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर डंडे से हमला कर लगभग ढाई लाख रुपए लूट लिए और फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक साउथ राहुल लोढ़ा के मुताबिक पेट्रोल पंप में काम करने वाले दो कर्मचारी दोपहर बाइक पर सवार होकर दो लाख 39 हजार रुपए बैंक में जमा करने के लिए जा रहे थे।
तभी पेट्रोल पंप के पास बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने डंडे से हमला कर उन्हें बाइक से गिरा दिया। पंपकर्मियों के जमीन पर गिरते ही बदमाश उनके पास रखा हुआ बैग लेकर फरार हो गए।
पुलिस आरोपियों की तलाश में चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस को अब तक हुई पड़ताल में कुछ अहम सबूत भी मिले हैं, जिसके आधार पर पुलिस कार्रवाई करने में लगी हुई है। गोदाम में चौकीदार की हत्या।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट


Download Android App
Download iOS App



