PM Modi का विपक्ष पर प्रहार, “पाकिस्तान में ‘इंडिया’ गठबंधन के लिए दुआ मांगी जा रही है”

Summary :

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने रविवार को विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ पर प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि पाकिस्तान में समाजवादी पार्टी (सपा) व कांग्रेस के लिए दुआ मांगी जा रही है और सीमा पार से ‘जिहादी इन्‍हें समर्थन’ दे रहे हैं। Highlights PM Modi ने देवरिया में चुनावी जनसभा को किया संबोधित “पाकिस्तान में ‘इंडिया’ गठबंधन के लिए दुआ मांगी जा रही है” UP में ब्रह्मोस मिसाइल बनेगी- पीएम मोदी PM Modi का विपक्ष पर आरोप PM Modi रविवार को देवरिया जिले के रुद्रपुर में बांसगांव संसदीय क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार कमलेश पासवान और देवरिया संसदीय क्षेत्र…

PM Modi

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने रविवार को विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ पर प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि पाकिस्तान में समाजवादी पार्टी (सपा) व कांग्रेस के लिए दुआ मांगी जा रही है और सीमा पार से ‘जिहादी इन्‍हें समर्थन’ दे रहे हैं।

Highlights

  • PM Modi ने देवरिया में चुनावी जनसभा को किया संबोधित
  • “पाकिस्तान में ‘इंडिया’ गठबंधन के लिए दुआ मांगी जा रही है”
  • UP में ब्रह्मोस मिसाइल बनेगी- पीएम मोदी

PM Modi का विपक्ष पर आरोप

PM Modi रविवार को देवरिया जिले के रुद्रपुर में बांसगांव संसदीय क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार कमलेश पासवान और देवरिया संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी के समर्थन में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मोदी ने भाजपा नीत राजग गठबंधन की प्रचंड जीत का दावा करते हुए कहा, ”कुछ ताकतें हैं जिन्‍हें भारत की प्रगति से दर्द हो रहा है। उन्‍होंने आरोप लगाया ”पाकिस्तान में सपा, कांग्रेस ‘इंडी’ गठबंधन के लिए दुआ पढ़ी जा रही है। सीमा पार से जेहादी इन्‍हें समर्थन दे रहे हैं।”

Image

UP में बनेगा ब्रह्मोस मिसाइल- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर हमेशा देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा, ”हमारा देश ब्रह्मोस मिसाइल बनाता है और वह दिन दूर नहीं जब UP में ब्रह्मोस मिसाइल बनेगी जिसका खौफ दूर दूर तक है।” उन्‍होंने आरोप लगाया कि ‘इंडिया’ गठंबधन में शामिल दल हथियारों के सौदे में दलाली खाना चाहते हैं और घोटाले करना चाहते हैं। प्रधानमंत्री ने अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले का भी जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा, ”आज हम रक्षा क्षेत्र में आत्‍मनिर्भर भारत की ओर मजबूती के साथ आगे बढ़ रहे हैं।”

Image

4 जून भारत का भविष्य तय करेगा-PM Modi

PM Modi ने कहा, ”अब सातवें चरण में ‘इंडी’ वालों पर पूर्वांचल का प्रहार होगा और पूर्वांचल का जिस पर प्रहार हुआ वह मैदान से बाहर जाकर गिरता है।” मतगणना वाले दिन का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि चार जून 2024 की तारीख भारत का भविष्य तय करने जा रही है तथा उस दिन देश एक नई उड़ान के लिए पंख फैलाएगा जिसके लिए करोड़ो लोग चार जून का इंतजार कर रहे हैं।

PM Modi का लोगों के लिए सौगात

PM Modi ने कहा, ”तीन करोड़ गरीबों को आने वाले दिनों में पक्‍का घर मिलेगा, उन्‍हें चार जून का इंतजार है। 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग जिन्‍हें पांच लाख रुपये का मुफ्त इलाज मिलेगा, उन्‍हें चार जून का इंतजार है। करोड़ों युवाओं को मुद्रा योजना से मदद मिलेगी, उन्‍हें चार जून का इंतजार है। तीन करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनने के लिए चार जून का इंतजार है।” मोदी ने कहा, ”देश को पता है कि चार जून से ही भारत के दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने का ‘काउंटडाउन’ शुरू हो जाएगी। हर भारतवासी को आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे।”

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Pannelal Gupta