कोरोना को लेकर PM मोदी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, बढ़ते मामले और वैक्सीनेशन अभियान की करेंगे समीक्षा

Summary :

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में देशभर में कोविड-19 की वर्तमान स्थिति और जारी टीकाकरण अभियान की समीक्षा कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में देशभर में कोविड-19 की वर्तमान स्थिति और जारी टीकाकरण अभियान की समीक्षा कर रहे हैं। यह जानकारी सूत्रों ने दी। इस बैठक में कैबिनेट सचिव, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।
सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वायरस से संबंधित मुद्दों और वैक्सीनेशन पर एक उच्च स्तरीय बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में कैबिनेट सचिव, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, स्वास्थ्य सचिव, डॉ. विनोद पॉल सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं।
भारत में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 93,249 नए मामले सामने आए जो इस साल एक दिन में आए कोविड-19 के सर्वाधिक मामले हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,24,85,509 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार 19 सितंबर के बाद से कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सामने आए ये सबसे अधिक मामले हैं। 19 सितंबर को कोविड-19 के 93,337 मामले आए थे। आंकड़ों के मुताबिक रविवार को महामारी से 513 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,64,623 हो गई है।

कोरोना से संक्रमित पाए गए अक्षय कुमार, संपर्क में आए लोगों से की जांच कराने की अपील

Desk Team