देशभर में Eid की धूम, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों से आई मनमोहक तस्वीरें; राष्ट्रपति मुर्मू और PM Modi ने दीं बधाई

Summary :

PM Modi Eid wishes: देशभर में आज शनिवार को ईद की धूम देखने को मिल रही है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और अन्य कई शहरों में लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ खुशियों भरे पल बिताते नजर आ रहे हैं। मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज पढ़ने के लिए लोग सुबह से ही पहुंच रहे हैं। बाज़ारों और गलियों में रंग-बिरंगी रोशनी और सजावट ने माहौल खास बना हुआ है। बच्चे और बड़े सभी सेवइयां और गिफ्ट लेकर अपनों को ईदी दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने अपनी ईद सेलिब्रेशन की मनमोहक तस्वीरें साझा कीं। इस ईद…

PM Modi Eid wishes: देशभर में आज शनिवार को ईद की धूम देखने को मिल रही है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और अन्य कई शहरों में लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ खुशियों भरे पल बिताते नजर आ रहे हैं। मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज पढ़ने के लिए लोग सुबह से ही पहुंच रहे हैं।

बाज़ारों और गलियों में रंग-बिरंगी रोशनी और सजावट ने माहौल खास बना हुआ है। बच्चे और बड़े सभी सेवइयां और गिफ्ट लेकर अपनों को ईदी दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने अपनी ईद सेलिब्रेशन की मनमोहक तस्वीरें साझा कीं। इस ईद ने देशभर में भाईचारे और खुशियों का संदेश फैलाया है। इस ख़ास मौके पर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने बधाई दी है।

Eid wishes: राष्ट्रपति मुर्मू ने दीं बधाई

इधर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी X पोस्ट के जरिए ईद की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा- सभी देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम बहनों और भाइयों को हार्दिक बधाई। यह त्योहार आत्मसंयम, सेवा, परोपकार एवं वंचित वर्गों के प्रति दया का भाव रखने की सीख देता है।

PM Modi Eid wishes: पीएम मोदी ने दीं बधाई

पीएम मोदी ने भी देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने X पर लिखा- ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएं। कामना है कि यह दिन चारों ओर भाईचारे और सद्भावना को और अधिक बढ़ाए। सभी लोग सुखी और स्वस्थ रहें।

दिल्ली के जामा मस्जिद में नमाज़ अदा करने के बाद, लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और खुशियों में शरीक हुए। चांद दिखने के साथ ही, रमज़ान का पवित्र महीना समाप्त हो गया और ईद का जश्न शुरू हो गया। हर जगह भीड़ और ज़बरदस्त उत्साह देखने को मिला—पुरानी दिल्ली की गलियों से लेकर मस्जिद के आस-पास के इलाकों तक। पूरे शहर में दिन भर ईद का जश्न मनाया जाता रहेगा।

ईद-उल-फितर के अवसर पर पटना के गांधी मैदान में लोगों ने नमाज़ अदा की। JD(U) नेता और नीतीश कुमार के बेटे, निशांत कुमार भी यहाँ मौजूद हैं।

गुरुवार को भोपाल में चाँद दिखाई न देने के बाद, शहर के काज़ी सैयद मुश्ताक अली नदवी ने घोषणा की कि ईद 21 मार्च—यानी शनिवार को मनाई जाएगी।
पहली नमाज़ भोपाल ईदगाह में सुबह 7:30 बजे अदा की गई। इसके बाद, जामा मस्जिद में सुबह 7:45 बजे, ताज-उल-मसाजिद में सुबह 8:00 बजे और मोती मस्जिद में सुबह 8:15 बजे नमाज़ अदा की गई।

श्रीनगर सहित पूरे कश्मीर में, मुसलमान ईद-उल-फितर के अवसर पर विशेष सामूहिक नमाज़ अदा करने के लिए जमा हो रहे हैं।

कोलकाता, पश्चिम बंगाल: लोगों ने ईदगाह पर नमाज़ अदा की

ईद-उल-फितर 2026 पर बड़ी संख्या में लोगों ने ईदगाह पर नमाज़ अदा की।

Also Read: आज Eid पर गाड़ी लेकर निकल रहे हैं? पहले जान लें Petro-Diesel- CNG रेट

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।