Pm Modi Brunei Visit: पीएम मोदी ने ब्रुनेई के सुल्तान बोल्किया के साथ की द्विपक्षीय वार्ता

Summary :

Pm Modi Brunei Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ब्रूनेई के सुल्तान बोल्किया ने अपने निवास इस्ताना नुरुल इमान में स्वागत किया। पीएम मोदी और बोल्किया के बीच कई अहम मुद्दों पर द्विपक्षीय वार्ता भी हुई। पीएम ने भारत-ब्रूनेई के 40 साल पुराने संबंधों के बारे में जानकारी दी। Highlights Pm Modi और बोल्किया के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता ‘‘एक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए ब्रुनेई एक अहम साझेदार’ विदेश मंत्रालय ने मोदी और बोल्किया की मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं Pm Modi और बोल्किया के बीच कई अहम मुद्दों पर हुई द्विपक्षीय वार्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी(Pm Modi) ने…

Pm Modi

Pm Modi Brunei Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ब्रूनेई के सुल्तान बोल्किया ने अपने निवास इस्ताना नुरुल इमान में स्वागत किया। पीएम मोदी और बोल्किया के बीच कई अहम मुद्दों पर द्विपक्षीय वार्ता भी हुई। पीएम ने भारत-ब्रूनेई के 40 साल पुराने संबंधों के बारे में जानकारी दी।

Highlights

  • Pm Modi और बोल्किया के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता
  • ‘‘एक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए ब्रुनेई एक अहम साझेदार’
  • विदेश मंत्रालय ने मोदी और बोल्किया की मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं

Pm Modi और बोल्किया के बीच कई अहम मुद्दों पर हुई द्विपक्षीय वार्ता

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी(Pm Modi) ने बुधवार को ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसनल बोलकिया से मुलाकात की और व्यापार संबंधों, वाणिज्यिक साझेदारी तथा लोगों से लोगों के बीच आदान-प्रदान को और बढ़ावा देने के उपायों पर चर्चा की। मोदी ब्रुनेई की द्विपक्षीय यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। सुल्तान बोल्किया और उनके परिवार के सदस्यों ने इस्ताना नूरूल ईमान में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया। इस्ताना नूरूल ईमान सुल्तान का आधिकारिक आवास और ब्रुनेई सरकार की सीट है।

Image

Pm Modi ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर की जानकारी

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “महामहिम सुल्तान हाजी हसनल बोल्किया से मिलकर खुशी हुई। हमारी बातचीत व्यापक थी तथा इसमें हमारे देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के उपाय शामिल थे। हम व्यापार संबंधों, वाणिज्यिक संपर्कों और लोगों से लोगों के बीच आदान-प्रदान का और विस्तार करने जा रहे हैं।”

 

‘भारत-ब्रुनेई के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने की कवायद’

अधिकारियों ने कहा कि मोदी की ऐतिहासिक यात्रा दोनों देशों के 40 साल पुराने राजनयिक संबंधों में मील का एक महत्वपूर्ण पत्थर है, जो द्विपक्षीय और बहुपक्षीय मुद्दों पर आपसी सम्मान एवं समझ की भावना से चिह्नित दोस्ताना रिश्ते रखते हैं। भारत के विदेश मंत्रालय ने मोदी और बोल्किया की मुलाकात की तस्वीरें ‘एक्स’ पर साझा कीं और लिखा, “भारत-ब्रुनेई के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने की कवायद। ब्रुनेई के महामहिम सुल्तान हाजी हसनल बोलकिया और उनके परिवार के सदस्यों ने इस्ताना नूरूल ईमान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया।”

Image

‘‘एक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए ब्रुनेई एक अहम साझेदार’

मंत्रालय ने कहा, “भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए उसके दृष्टिकोण में ब्रुनेई एक अहम साझेदार है।” मोदी के ब्रुनेई रवाना होने से पहले विदेश मंत्रालय ने कहा था कि दोनों देश एक सहस्राब्दी से इतिहास, संस्कृति और परंपरा के ताने-बाने से जुड़े हुए हैं। मोदी ने मंगलवार को कहा था कि वह “ऐतिहासिक संबंधों को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए” सुल्तान हसनल बोल्किया और शाही परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपनी बैठकों का इंतजार कर रहे हैं।

Pm Modi ने प्रतिष्ठित उमर अली सैफुद्दीन मस्जिद का किया दौरा

ब्रुनेई में हवाई अड्डे पर मोदी का स्वागत शहजादे अल-मुहतादी बिल्लाह ने किया। प्रधानमंत्री ने बंदर सेरी बेगवान में प्रतिष्ठित उमर अली सैफुद्दीन मस्जिद का दौरा किया और भारतीय उच्चायोग के नये ‘चांसरी’ परिसर का भी उद्घाटन किया। दोनों जगहों पर उन्होंने प्रवासी भारतीयों से बातचीत भी की। मोदी ब्रुनेई से बुधवार को सिंगापुर रवाना होंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Pannelal Gupta