नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को पूर्व राष्ट्रपति और कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की और चुनावी जीत पर उनसे आशीर्वाद लिया। मोदी ने मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ प्रणब दा से मुलाकात हमेशा अनुभव को बढ़ाने वाली होती है । उनका ज्ञान और उनकी सोच अतुलनीय है ।
वे एक ऐसे राजनेता हैं जिन्होंने हमारे देश के लिये बड़ा योगदान दिया है। ’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि मुलाकात के दौरान आज उनसे आशीर्वाद लिया। गौरतलब है कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने चुनाव में 303 सीटें जीती हैं।

भाजपा नीत राजग को 350 से अधिक सीटों पर जीत हासिल हुई है। वहीं, प्रणब मुखर्जी को मोदी नीत सरकार की सिफारिश पर कुछ महीने पहले भारत रत्न से सम्मानित किया गया था ।


Download Android App
Download iOS App



