Vinesh Phogat की तारीफ में बोलें PM Modi, कहा ‘आपने इतिहास रचा है’

Summary :

PM Modi: जीवन में हार जीत तो चलती रहती हैं, लेकिन हार कर जीत जाना ही असली जीत है, ऐसा ही कुछ पेरिस ओलंपिक में महिला पहलवान विनेश फोगाट के साथ हुआ। बेशक वो मेडल से चूक गईं लेकिन उनकी तारीफ में कसीदे हर कोई पढ़ रहा है और इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम सबसे ऊपर है। Highlights Vinesh Phogat की तारीफ में बोलें पीएम मोदी आपने इतिहास रचा है- PM Modi विनेश कुश्ती के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला भारतीय खिलाड़ियों से PM Modi ने की मुलाकात पीएम मोदी(PM Modi) ने पेरिस ओलंपिक में…

PM Modi

PM Modi: जीवन में हार जीत तो चलती रहती हैं, लेकिन हार कर जीत जाना ही असली जीत है, ऐसा ही कुछ पेरिस ओलंपिक में महिला पहलवान विनेश फोगाट के साथ हुआ। बेशक वो मेडल से चूक गईं लेकिन उनकी तारीफ में कसीदे हर कोई पढ़ रहा है और इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम सबसे ऊपर है।

Highlights

  • Vinesh Phogat की तारीफ में बोलें पीएम मोदी
  • आपने इतिहास रचा है- PM Modi
  • विनेश कुश्ती के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला

भारतीय खिलाड़ियों से PM Modi ने की मुलाकात

पीएम मोदी(PM Modi) ने पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने और ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनने के लिए विनेश फोगाट(Vinesh Phogat) की खूब प्रशंसा की। पेरिस ओलंपिक में भारत के खाते में कुल 6 मेडल आए (जिनमें 5 ब्रॉन्ज और 1 सिल्वर) है। खेलों के महाकुंभ से स्वदेश लौटे भारतीय खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की। इससे पहले पीएम मोदी ने इन सभी को लाल किले पर हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह में आमंत्रित भी किया था।

Pm Narendra Modi Meets The Indian Contingent That Participated In Recently Concluded Paris Olympics 2024 - Amar Ujala Hindi News Live - Pm Modi:प्रधानमंत्री मोदी ने पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले

विनेश कुश्ती के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला

भारत की मेडल की टैली में एक गोल्ड या सिल्वर और जुड़ सकता था लेकिन फाइनल मैच और पेरिस ओलंपिक से विनेश फोगाट के डिसक्वालीफाई होने से ये उम्मीद टूट गई। पेरिस ओलंपिक से आए भारतीय दल से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने विनेश की खास उपलब्धि पर कहा, विनेश कुश्ती के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं, जो हम सभी के लिए बहुत गर्व की बात है। बता दें, पीएम मोदी ने इससे पहले भी विनेश की सराहना करते हुए उनके समर्थन में एक पोस्ट शेयर किया था।

विनेश फोगाट को Paris Olympics में अभी भी मिल सकता है मेडल? भारतीय पहलवान ने उठाया बड़ा कदम

नियमों के आगे हार गई विनेश फोगाट

पेरिस ओलंपिक फाइनल से अयोग्य घोषित किए जाने के बाद विनेश फोगाट की संयुक्त सिल्वर मेडल की अपील को भी खारिज कर दिया गया है। ये सारा मामला ‘100 ग्राम’ से जुड़ा है, जो इस धाकड़ महिला पहलवान के लिए ‘जी का जंजाल’ बन गया। पेरिस में गोल्ड मेडल पाने के लिए एक ही दिन में विनेश ने तीन धुरंधर पहलवानों को पटखनी दी, लेकिन नियमों के आगे हार गई।

‘मां मैं हार गई और कुश्ती जीत गई’

50 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में फाइनल में पहुंचने के बाद मात्र ‘100 ग्राम’ अधिक वजन होने के कारण विनेश को डिसक्वालीफाई कर दिया गया। जिसके बाद ‘मां मैं हार गई और कुश्ती जीत गई…’, पेरिस ओलंपिक के दौरान ही यह बात कहकर विनेश फोगाट ने संन्यास का ऐलान किया था। विनेश ने इसके विरुद्ध अपील भी दायर की और उन्हें संयुक्त सिल्वर मेडल दिए जाने की मांग की गई थी। विनेश ने रिंग के बाहर सिल्वर मेडल के लिए 8 दिन तक कानूनी लड़ाई लड़ी, लेकिन उन्हें यहां हार झेलनी पड़ी। विनेश अभी पेरिस में ही हैं। हालांकि उन्होंने ओलंपिक विलेज छोड़ दिया है। अब वो होटल में ठहरी हुई हैं। विनेश 17 अगस्त को भारत लौटेंगी।

Vinesh Phogat, Wrestling Trials: बजरंग पूनिया के बाद विनेश फोगाट का हंगामा... रेसलिंग ट्रायल्स के दो मैचों में कराई देरी - Vinesh Phogat Drama in wrestling trials for paris olympics ...

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें  FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Pannelal Gupta