प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) मंगलवार को पीलीभीत में चुनावी जनसभा करने पहुंचे हैं। 10 साल के कार्यकाल में यह पहला मौका है जब पीएम मोदी यहां पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने उनका स्वागत किया। भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद ने कहा कि मोदी के नाम की दुनिया में धूम है। हम सभी उनके ‘विकसित भारत’ के सपने को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं। जिले के सांसद वरुण गांधी की पीलीभीत से दूरी बरकरार है। वह प्रधानमंत्री मोदी की चुनावी सभा में नहीं पहुंचे। इससे पहले वह प्रबुद्ध सम्मेलन में भी शामिल नहीं हुए थे। बरेली के सांसद संतोष गंगवार ने भाजपा प्रत्याशियों के लिए जनता से समर्थन की अपील की। हालांकि उन्होंने किसी भी प्रत्याशी का नाम नहीं लिया। इसके बाद केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने जनसभा को संबोधित किया।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पीलीभीत में चुनावी जनसभा करने पहुंचे हैं
- 10 साल के कार्यकाल में यह पहला मौका है जब पीएम मोदी यहां पहुंचे हैं
- मुख्यमंत्री योगी और भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने उनका स्वागत किया
कांग्रेस को घेरा
PM मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ”पीलीभीत की धरती पर माता यशवंतरी देवी का आशीर्वाद है। यहां आदि गंगा मां गोमती का उद्गम स्थल है। आज नवरात्रि के पहले दिन मैं देश को ये भी याद दिला रहा हूं कि कैसे इंडी गठबंधन ने शक्ति को खत्म करने की सौगंध खाई है। आज देश में जिस शक्ति की पूजा हो रही है उस शक्ति का कांग्रेस ने घोर अपमान किया है। जिस शक्ति के आगे हम शीश झुकाते हैं उस शक्ति को उखाड़ फेंकने की बात ये कांग्रेस के नेता कर रहे हैं।” पीएम मोदी ने आगे बोलते हुए कहा कि ”10 वर्ष पहले किसानों की क्या हालत थी। किसानों पर लाठीचार्ज होता था। किसानों को सम्मान निधि मिल रही है। किसानों के बैंक खातों में 70 करोड़ हजार रुपये मोदी सरकार ने पहुंचाया है। 850 करोड़ रुपये पीलीभीत के किसानों के बैंक खातों में पहुंचे हैं।”
भारत के लिए कुछ भी असंभव नहीं- PM मोदी
इसके बाद PM मोदी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि ”सारी दुनिया की मुश्किलों के बीच भारत आज दिखा रहा है कि उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं है। कभी कांग्रेस सरकार दुनिया से मदद मांगती थीं, लेकिन कोरोना में हमने दवाएं भेजी और युद्ध के बीच फंसे भारतीय को निकाला।”
आज भारत दुनिया की सबसे बड़ी ताकत- PM मोदी
PM ने आगे कहा कि, ”भारत दुनिया की बड़ी ताकत बना तो आपको गर्व हुआ या नहीं। चन्दयान ने तिरंगा फहराया तो आपको गर्व हुआ या नहीं नहीं। जी 20 की पूरी दुनिया मे तारीफ हुई, आपको गर्व हुआ या नहीं । कांग्रेस के समय भारत दुनिया की तरफ देखता था। कोविड में हमने सभी को दवा दी। दुनिया में कहीं युद्ध हुआ, एक एक भारतीय को वापस लाये। अफगान से गुरु ग्रन्थ साहिब को लाये। भारत का हर तरफ डंका बज रहा। यह कैसे हुआ, यह किसने किया।” PM ने कहा कि ”भारत दुनिया की बड़ी ताकत नीयत सही, हौसले बुलंद होते हैं तो नतीजे भी सही मिलते हैं।”
PM ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं
इससे पहले PM मोदी ने रैली में कहा कि भारत माता की जय हो जिसके बाद उन्होंने अपना संबोधन शुरू किया। PM मोदी ने सभी देशवासियों को नवरात्रि और हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं भी दीं। पीएम मोदी ने कहा कि ”नवरात्रि के अवसर पर इतनी बड़ी रैली अजूबा है।” रैली से पहले पीएम मोदी ने मंच पर महिलाओं का स्वागत और सम्मान किया।


Download Android App
Download iOS App





