PM Modi Roadshow in Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र में भव्य रोड शो शुरू किया। थोड़ी ही देर में यह रोड शो शुरू होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए वाराणसी पूरी तरह तैयार है। वो यहां सोमवार को एक रोड शो करेंगे। लोकसभा चुनाव प्रचार के बीच पीएम मोदी यहां शहनाई की धुन, शंखनाद, ढोल की थाप और मंत्रोच्चार के बीच रोड शो करेंगे।
Highlights:
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में करेंगे रोड शो
- रोड शो के दौरान संस्कृतिक कार्यक्रम की दिखेगी छटा
- 5 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Varanasi Road Show 100 सांस्कृतिक पॉइंट बनाये गए हैं
इस दौरान पीएम मोदी PM Modi के रोड शो में देश के हर प्रांत की संस्कृति और परंपराओं की झलक मिली. दरअसल पीएम मोदी के रोड शो के लिए छोटे बड़े 100 से ज्यादा प्वाइंट बनाए गए हैं। हर प्वाइंट पर मराठी, गुजराती, बंगाली, माहेश्वरी, मारवाड़ी, तमिल, पंजाबी समेत अन्य प्रदेशों की संस्कृति और परंपरागत वेशभूषा में लोग पीएम मोदी का स्वागत करेंगे।
Varanasi Road Show : महामना की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
पांच किलोमीटर लंबा रोड शो बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के गेट चौराहे से शुरू हुआ , जहां प्रधानमंत्री बीएचयू के संस्थापक ‘महामना’ पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। रोड शो काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर 4 पर समाप्त होगा।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi starts his roadshow from Lanka Chowk in Varanasi. Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath is also present with him.
PM Modi is the sitting MP and candidate from Varanasi. Congress has fielded UP party chief Ajay Rai from Varanasi. pic.twitter.com/rgXlkQgaPQ
— ANI (@ANI) May 13, 2024
जिला प्रशासन ने इसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। रोड शो के बाद प्रधानमंत्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद मंगलवार सुबह 11:40 बजे प्रधानमंत्री मोदी अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन से पहले वह काल भैरव मंदिर में दर्शन करेंगे।


Download Android App
Download iOS App




