PM Modi: भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय अधिवेशन का आज अंतिम दिन था। दिल्ली के प्रगति मैदान स्थिति भारत मंडपम में इसका आयोजन किया गया था। इस अंतिम दिन में पीएम ने समापन सत्र को संबोधित किया। दरअसल, पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरूआत जैन मुनि विद्यासागर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की।
Highlights:
- भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय अधिवेशन का आज अंतिम दिन
- इस अंतिम दिन में पीएम पीएम ने समापन सत्र को संबोधित किया
- किसानों को लेकर सरकार काम कर रही- पीएम मोदी
मैं उनसे कई वर्षों में कई बार मिला- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति की तरह है। मैं उनसे कई वर्षों में कई बार मिला। कुछ महिने पहले मैंने अपने दौरे का कार्यक्रम बदला और सुबह-सुबह उनसे मिलने पहुंच गया। तब वहां जाकर पता चला की अब उनसे कभी नहीं मिल पाउंगा। दोबारा नहीं देख पाउंगा। आज मैं समस्त देशवासियों की तरफ से संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 पूज्य विद्यासागर जी महाराज को श्रद्धापूर्वक और आदरपूर्वक नमन करते हुए श्रद्धाजंलि देता हूं।
किसानों को लेकर सरकार काम कर रही- पीएम मोदी
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि किसानों को लेकर सरकार लगातार काम कर रही है। आज भारत के युवा पूरा ऊर्जा से भरा हुआ है। हमनें नए लोगों को मौका दिया है। हमनें आखिरी गांव को पहली गांव बनाया। आगे पीएम ने कहा कि हमारी भावना है कि सबका साथ, सबका विकास। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि कांग्रेस को तुष्टीकरण की राजनीति है। कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। दुनिया फिर जानती है कि आएगा तो मोदी ही आएगा। दुनिया के लोग भारत से संबंध बनाना चाहते है।


Download Android App
Download iOS App



