PM Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 और 9 जुलाई को रूस की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जहां वह 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे जहां इन दोनों देशों के बीच बहुआयामी संबंधों की संपूर्ण समीक्षा की जाएगी।
Highlights:
- विदेश मंत्रालय ने PM Modi की रूस-ऑस्ट्रिया दौरे के बारे में दी जानकारी
- 8 से 10 जुलाई तक रूस-ऑस्ट्रिया दौरे पर रहेंगे PM Modi
- पिछली रूस यात्रा पर PM Modi 2019 में गए थे
विदेश मंत्रालय ने बताया कि रूस की अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद मोदी ऑस्ट्रिया जाएंगे, जो 41 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ऑस्ट्रिया की पहली यात्रा होगी।
5 साल बाद रूस जा रहे PM Modi
करीब पांच साल में मोदी की यह पहली रूस यात्रा होगी। रूस की उनकी पिछली यात्रा 2019 में हुई थी जब उन्होंने व्लादिवोस्तोक में एक आर्थिक सम्मेलन में शिरकत की थी।


Download Android App
Download iOS App



