प्रधानमंत्री नेरन्द्र मोदी दो जनवरी को कर्नाटक की दो दिवसीय यात्रा पर यहां आएंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्री मोदी यहां पहुंचने के तुरंत बाद हेलीकॉप्टर से तुमकुरु रवाना होगें और वहां श्री सिद्धगंगा मठ जायेंगे।
इसके बाद प्रधानमंत्री जूनियर कॉलेज ग्राउंड में आयोजित कृषि कर्मण पुरस्कार और फिशिंग इक्विप्मेन्ट््स वितरण समारोह को संबोधित करेंगे।
श्री मोदी उसी दिन यहां लौट आयेंगे और शाम को रक्षा अनुसंधान विकास संगठन जायेंगे। वह राज भवन में ठहरेंगे।
प्रधानमंत्री अगले दिन शुक्रवार को दिल्ली रवाना होने से पहले कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय के गांधी कृषि विज्ञान केन्द, कैंपस में आयोजित इंडियन साइंस कांग्रेस के 107 वें सत्र में शामिल होंगे।


Download Android App
Download iOS App



