PM Modi : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार शाम वाराणसी पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के वाराणसी आगमन की तैयारियों का जायजा लिया।
Highlights:
- सीएम योगी ने PM Modi के आगामी दौरे को लेकर तैयारियों जायजा लिया
- तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी 18 जून को आ रहे हैं वाराणसी
- PM Modi बाबा विश्वनाथ का दर्शन करेंगे और मां गंगा की आरती में होंगे शामिल
सीएम योगी सबसे पहले मेंहदीगंज में PM Modi के कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिये। इसके बाद उन्होंने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक की और फिर वाराणसी और आसपास के जनपदों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। सीएम योगी ने विकास की सभी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिये।
सुरक्षा के प्रमुख बिंदुओं की ली जानकारी
इससे पहले सीएम का हेलीकॉप्टर सेवापुरी के मेहंदीगंज स्थित पीएम मोदी के प्रस्तावित जनसभा स्थल पर उतारा। सीएम योगी ने यहां पीएम की सुरक्षा, जनसभा स्थल पर पार्किंग, जनता के आवागमन, नेताओं के रूट समेत अन्य प्रमुख बिंदुओं की जानकारी ली। इस दौरान मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने जनसभा स्थल का रूट मैप मुख्यमंत्री को दिखाया और हर प्वाॅइंट की जानकारी दी।
PM Modi के मूवमेंट से जुड़े सभी सड़कों की हो मरम्मत – CM Yogi Adityanath
पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने सुरक्षा दायरा, आंतरिक सुरक्षा डी और बाह्य सुरक्षा की जानकारी सीएम योगी को दी। वहीं, सीएम योगी ने लोक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर को मूवमेंट से संबंधित सभी सड़कों को चेक करने और मरम्मत करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जनसभा स्थल पर हेलीपैड को भी मुख्यमंत्री ने देखा और बैरिकेडिंग की उचित व्यवस्था करने के लिए अफसरों को निर्देशित किया। साथ ही डीएफओ को कर्मियों की ड्यूटी लगाकर चिह्नित स्थल को पूरी तरह जानवरों से मुक्त रखने का निर्देश दिया।
पार्टी से लेकर प्रशासनीय अमला सतर्क
आपको बताते चले, तीसरी बार PM Modi बनने के बाद नरेंद्र मोदी 18 जून को वाराणसी आ रहे हैं। पीएम मोदी मेहदीगंज में जनसभा और किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह बाबा विश्वनाथ का दर्शन करेंगे और मां गंगा की आरती में शामिल होंगे। पीएम मोदी के दौरे को लेकर पार्टी के पदाधिकारी और प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुटा है। इसी कड़ी में सीएम योगी स्वयं वाराणसी पहुंचकर तैयारियों जायजा लेने पहुंचे हैं।


Download Android App
Download iOS App




