PM Modi Wayanad Visits : पीएम मोदी से बात कर बेहद खुश हैं वायनाड निवासी

Summary :

PM Modi Wayanad Visits : वायनाड के लोगों ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर वे बहुत खुशी है। पीएम मोदी शनिवार को भूस्खलन से तबाह वायनाड के दौरे पर पहुंचे। लोगों ने पीएम मोदी से अपनी समस्याओं के समाधान का अनुरोध किया। Highlights . PM Modi Wayanad Visits . पीएम मोदी से बात कर बेहद खुश हैं वायनाड निवासी . लोगों ने अपनी समस्याओं के समाधान का अनुरोध किया PM Modi Wayanad Visits वायनाड के लोगों ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर वे बहुत खुशी है। पीएम मोदी शनिवार को भूस्खलन से तबाह वायनाड…

PM Modi Visits Wayanad

PM Modi Wayanad Visits : वायनाड के लोगों ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर वे बहुत खुशी है। पीएम मोदी शनिवार को भूस्खलन से तबाह वायनाड के दौरे पर पहुंचे। लोगों ने पीएम मोदी से अपनी समस्याओं के समाधान का अनुरोध किया।

Highlights
. PM Modi Wayanad Visits
. पीएम मोदी से बात कर बेहद खुश हैं वायनाड निवासी
. लोगों ने अपनी समस्याओं के समाधान का अनुरोध किया

PM Modi Wayanad Visits

वायनाड के लोगों ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर वे बहुत खुशी है। पीएम मोदी शनिवार को भूस्खलन से तबाह वायनाड के दौरे पर पहुंचे। बता दें कि सेंट जोसेफ स्कूल में पीएम मोदी से मिलने वाले वायनाड निवासी अयप्पन ने कहा,“पीएम मोदी ने मुझसे बात की और कहा कि वह उनके साथ हैं, इससे मैं बेहद खुश हूं। मेरे पास घर नहीं है। मेरी बात सुनने के बाद पीएम मोदी ने आश्वासन दिया कि वह उनकी समस्याओं का समाधान कराएंगे, इससे हम खुश हैं।”

Modi Wayanad visit LIVE: PM Modi meets landslide victims at relief camp | Hindustan Times

लोगों ने अपनी समस्याओं के समाधान का अनुरोध किया

PM Modi Wayanad Visits : अयप्पन ने कहा कि केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने भी हमें आश्वासन दिया है कि सभी की जरूरतें पूरी की जाएंगी। भूस्खलन में अपना परिवार खोने वाले अयप्पन ने कहा, पीएम मोदी से मिलने के बाद मैं राहत महसूस कर रहा हूं।प्रधानमंत्री से मिलते समय कई पीड़ित रो पड़े। उनकी कहानी सुनकर प्रधानमंत्री भी भावुक हो उठे।प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत करने वालों में 16 वर्षीय हानी भी शामिल था। हादसे में उसके परिवार के 11 सदस्यों की मौत हो गई। वह भी पीएम से मिलते समय रो पड़ा।

Thank You, Modi ji': Opposition's Sweet And Sarcastic Take On PM's Wayanad Visit | Times Now

PM Modi Wayanad Visits : प्रधानमंत्री मोदी ने एक स्थानीय अस्पताल का भी दौरा किया और मरीजों से मुलाकात की। उन्होंने आठ वर्षीय अवंतिका से भी बातचीत की। हादसे में उसकी दादी को छोड़कर परिवार के सभी सदस्यों की मौत हो गई है।अवंतिका ने कहा, “मैंने प्रधानमंत्री मोदी को केवल टीवी पर देखा है। उन्होंने मुझसे घटना के बारे में पूछा और मैंने उन्हें पूरी कहानी बताई। उन्होंने मुझसे मेरी ज़रूरतों के बारे में भी पूछा, इस पर मैं चुप रही।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar