प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) आज यानी शुक्रवार को हैदराबाद में रोड शो करेंगे और तेलंगाना में 16 मार्च और 18 मार्च को भारतीय जनता पार्टी की रैलियों को संबोधित करेंगे। भाजपा की राज्य इकाई के महासचिव जी प्रेमेंद्र रेड्डी ने बृहस्पतिवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि मोदी शाम को मिर्जालगुडा से मल्काजगिरि तक रोड शो करेंगे।
- PM मोदी आज हैदराबाद में रोड शो करेंगे
- तेलंगाना में 16 मार्च और 18 मार्च को रैलियों को संबोधित करेंगे
- PM मोदी शाम को मिर्जालगुडा से मल्काजगिरि तक रोड शो करेंगे
नागरकुर्नूल में PM जनसभा को करेंगे संबोधित
वह 16 मार्च को नागरकुर्नूल में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री 18 मार्च को राज्य के जगतियाल में एक रैली में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री ने पांच मार्च को हैदराबाद से लगभग 60 किलोमीटर दूर संगारेड्डी में 7,200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया था। पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव तेलंगाना में अकेले लड़ने का फैसला किया है और उसे यह भी उम्मीद है कि वह इस चुनाव में पहले से अधिक सीट हासिल करेगी।


Download Android App
Download iOS App




