PM Modi ने CM Omar Abdulla को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

Summary :

प्रधानमंत्री मोदी ने उमर अब्दुल्ला के 55वें जन्मदिन पर दी बधाई

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का आज जन्मदिन है। वह अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम उमर अब्दुल्ला को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।

बता दें कि उमर अब्दुल्ला का जन्मदिन 10 मार्च को मनाया जाता है। आज वे अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं, जिसमें उनकी सेहत, लंबी उम्र की कामना की है। उमर अब्दुल्ला वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री हैं और नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी के प्रमुख नेता हैं।

Gujarat में PM Modi ने Mukesh Ambani के साथ किया Vantara केंद्र का दौरा

ज्ञात हो कि अक्टूबर, 2024 को उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, जो अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद से इस क्षेत्र में पहली निर्वाचित सरकार है।

उमर अब्दुल्ला बहुत ही महत्वपूर्ण राजनीतिक परिवार से हैं। उनके दादा, शेख मोहम्मद अब्दुल्ला, "कश्मीर के शेर" के रूप में जाने जाते थे और जम्मू-कश्मीर के पहले महत्वपूर्ण राजनीतिक व्यक्तियों में से एक थे। 1939 में, उन्होंने जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस की स्थापना की थी। उनके पिता, फारूक अब्दुल्ला, कई बार जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री रहे।

उमर अब्दुल्ला ने 1998 में 12वीं लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद लाल चौक निर्वाचन क्षेत्र से सबसे कम उम्र के सांसद के रूप में अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया था।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.