प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को अमेरिका-भारत रणनीतिक एवं साझेदारी मंच (यूएसआईएसपीएफ) के तीसरे ‘लीडरशिप समिट’ को संबोधित करने वाले है। प्रधानमंत्री मोदी सुबह 9 बजे वीडियो कॉनफ्रेंस के जरिए समिट को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।
यूएसआईएसपीएफ के प्रमुख मुकेश अघी ने बताया कि हम सम्मानित महसूस कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएसआईएसपीएफ के वार्षिक कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए समय निकाला। यह मौजूदा चुनौतीपूर्ण माहौल में अमेरिका-भारत संबंधों के महत्व को दर्शाता है।’
यूएसआईएसपीएफ एक गैर-लाभकारी संगठन है जो भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी के लिए काम करता है। 31 अगस्त से शुरू हुए पांच दिवसीय शिखर सम्मेलन का विषय ‘यूएस-इंडिया नेविगेटिंग न्यू चैलेंजेस’ है।
इस विषय में विभिन्न विषयों को शामिल किया गया है, जैसे भारत का वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनने की क्षमता, भारत के गैस बाजार में अवसर, भारत में प्रत्यक्ष विदेशी सूचकांक (एफडीआई) को आकर्षित करने के लिए व्यवसाय करने में आसानी, तकनीकी क्षेत्रों में आम मौके और चुनौतियां, हिंद-प्रशांत आर्थिक मुद्दे, सार्वजनिक स्वास्थ्य और अन्य में नवाचार। केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भी वर्चुअल समिट में भाग लेंगे।


Download Android App
Download iOS App



