पटना : बिहार कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की चुनौती को प्रधानमंत्री जी स्वीकार करें। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने मोदी जी को नीरव मोदी, राफेल विमान खरीद घोटाला, देश की बिगड़ी बैंकिंग व्यवस्था, किसानों की कर्ज माफी,
गरीबों को मददए जाति दृ धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाने आदि के मुद्दे पर संसद में समय देकर चर्चा करने की चुनौती दी। लेकिन इस चुनौती को न तो प्रधानमंत्री जी स्वीकार कर रहे हैं और न ही उनकी पार्टी भाजपा। श्री सिंह ने कहा कि मोदी राज में देश के सामने रोज नयी-नयी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।
अभी पूरा देश बैंकों में कैश की किल्लत को झेल रहा है। जो मोदी सरकार की गलत वित्त नीति का परिणाम है। विभिन्न समस्याओं से देश आज चौतरफा घिरता जा रहा है।
लेकिन पीएम मोदी इसपर मौन धारण किये हुए हैं। इससे देश की समस्या का समाधान होनेवाला नहीं है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी भी प्रधानमंत्री मोदी जी से कहा है वह जो सलाह मुझे देते थे, उसे खुद अनुसरण करना चाहिए और खुलकर बोलना चाहिए।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



