प्रशांत किशोर एक महीने में दूसरी बार ममता से मिले

Summary :

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने एक महीने में दूसरी बार बृहस्पतिवार को तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की। इसके बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं

कोलकाता : चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने एक महीने में दूसरी बार बृहस्पतिवार को तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की। इसके बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वह 2021 में होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा में पार्टी की रणनीति तैयार करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। 
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पश्चिम बंगाल में गहरी पैठ बना रही है और राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल को कड़ी चुनौती दे रही है। 
मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि किशोर ने राज्य सचिवालय में बनर्जी के साथ बैठक की जो करीब दो घंटे तक चली। 
किशोर के साथ तृणमूल सांसद और बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी भी थे। 
साल 2021 के चुनाव में पार्टी की रणनीति बनाने में मदद के लिए अपनी संभावित नियुक्त के बारे में किशोर और टीएमसी नेतृत्व खामोश हैं जबकि उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि अभी कुछ भी तय नहीं हुआ है और मामले पर टिप्पणी करना बहुत जल्दबाजी है। 

Shera Rajput