राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कल चित्रकूट आयेंगे और यहां जगदगुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति ने बताया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जगदगुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। इससे पहले पांच जनवरी को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो। योगेश चद्र दुबे ने बताया था कि राष्ट्रपति कोविंद मुख्य अतिथि होंगे और दीक्षांत समारोह में 579 छात्रों को मेडल प्रदान करेंगे। राष्ट्रपति बाद में मध्य प्रदेश के सतना रवाना होंगे।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



