नयी दिल्ली : राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने देशवासियों को दिवाली की पूर्व संध्या पर बधाई दी और कहा कि हम पूरे देश और समाज को स्वस्थ, समृद्ध और संवेदनशील बनाने का संकल्प लें। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, दीवाली के हर्ष और उल्लास भरे शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाए। उन्होंने कहा कि दीवाली अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का उत्सव मनाने का पर्व है। इस त्योहार पर हम सब मिलकर ऐसे प्रयास शुरू करें जिनसे जन- जन के जीवन में सुख और समृद्धि का उजाला हो तथा प्रेम और भाईचारे का प्रकाश फैले।
इसके लिए, हम अपनी खुशिया जरूरतमन्द लोगों के साथ बांटें। कोविंद ने कहा कि आइए, हम सभी स्वच्छ और प्रदूषण-मुक्त तरीकों से दीवाली मनाने का निश्चय लें। साथ ही पूरे देश और समाज को स्वस्थ, समृद्ध और संवेदनशील बनाने का भी हम संकल्प करें।


Download Android App
Download iOS App



