राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज (1 फरवरी, 2025) अमृत उद्यान शीतकालीन वार्षिक संस्करण 2025 के उद्घाटन समारोह में भाग लिया। अमृत उद्यान 2 फरवरी से 30 मार्च, 2025 तक आम जनता के लिए खुला रहेगा। सोमवार को रखरखाव के दिन को छोड़कर लोग सप्ताह में छह दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच उद्यान में आ सकते हैं। उद्यान 5 फरवरी (दिल्ली विधानसभा के लिए मतदान के कारण), 20 और 21 फरवरी (राष्ट्रपति भवन में आगंतुकों के सम्मेलन के कारण) और 14 मार्च (होली के कारण) को भी बंद रहेगा।
-
26 मार्च – दिव्यांगजनों के लिए
-
27 मार्च – रक्षा, अर्धसैनिक और पुलिस बलों के कर्मियों के लिए
-
28 मार्च – महिलाओं और आदिवासी महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए
-
29 मार्च – वरिष्ठ नागरिकों के लिए
अमृत उद्यान में बुकिंग और प्रवेश निःशुल्क है। बुकिंग https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in/ पर की जा सकती है । वॉक-इन एंट्री भी उपलब्ध है।
सभी आगंतुकों के लिए प्रवेश और निकास राष्ट्रपति भवन के द्वार संख्या 35 से होगा, जो नॉर्थ एवेन्यू और राष्ट्रपति भवन के बीच के स्थान के निकट है। आगंतुकों की सुविधा के लिए, केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से द्वार संख्या 35 तक शटल बस सेवा सुबह 9.30 बजे से शाम 6.00 बजे के बीच हर 30 मिनट में उपलब्ध होगी।
आगंतुक अपने साथ मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक चाबियाँ, पर्स/हैंडबैग, पानी की बोतलें और शिशुओं के लिए दूध की बोतलें ले जा सकते हैं। आगंतुकों के लिए विभिन्न स्थानों पर पेयजल, शौचालय और प्राथमिक चिकित्सा/चिकित्सा सुविधाओं का प्रावधान किया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App




