प्रधानमंत्री ओडिशा में कई परियोजनाओं को समर्पित करेंगे

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जनवरी को अपनी ओडिशा यात्रा के दौरान कई केंद्रीय परियोजनाएं समर्पित करने वाले हैं। इन परियोजनाओं की लागत 1545 करोड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जनवरी को अपनी ओडिशा यात्रा के दौरान कई केंद्रीय परियोजनाएं समर्पित करने वाले हैं। इन परियोजनाओं की लागत 1545 करोड़ रूपये से अधिक है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान बलनगिर में एक कार्यक्रम के दौरान ज्यादातर परियोजनाओं का अनावरण किया जाना है। इनमें से ज्यादातर परियोजनाएं रेलवे क्षेत्र की होंगी। पिछले तीन सप्ताह में मोदी की ओडिशा की यह तीसरी होगी।

असहिष्णु और बंटा हुआ भारत सफल नहीं हो सकता, देश को फिर एकजुट करेंगे – राहुल

पूर्व तट रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी जे पी मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री झारसुगुडा में मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क (एमएमएलपी) राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह पार्क 100 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है, जो एग्जिम और निजी माल ढुलाई सहित घरेलू कार्गो को बढ़ावा देगा। यह पार्क मुख्य हावड़ा-मुंबई मार्ग के निकट है।

मिश्रा ने बताया कि इससे सीमेंट, कागज, एल्मुनियम सहित कई उद्योगों को फायदा मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री झारसुगुडा-विजीनगरम और सम्बलपुर-अंगुल की 813 किलोमीटर लंबी लाइन का विद्युतिकरण का भी उद्घटान करेंगे।

इसके अतिरिक्त मोदी सिद्धदेश्वर मंदिर सहित कुछ मंदिरों के जीर्णोद्धार कार्य का भी शुभारंभ करेंगे।

Desk Team